चंडीगढ़

CM अरविंद अरविंद को लेकर डॉक्टर्स ने जताई चिंता

81 Views
Arvind Kejriwal Arrest
Arvind Kejriwal Arrest

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले दिन ही गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन तेजी से लगातार घट रहा है। लगातार तेजी से गिरते वजन से डॉक्टर ने भी चिंता जताई है। मिली जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बाद वजन 4.5 किलो कम हुआ है। फिलहाल वह अब 15 अप्रैल तक जेल में बंद है।

Arvind Kejriwal Arrest: 21 मार्च को हुए थे गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च ED की तरफ से गिरफ्तार किया गया था। उस दिन से लेकर अब तक अरविंद केजरीवाल का 4.5 किलोग्राम वजन कम हुआ है। जिसको लेकर डॉक्टरों की तरफ से भी चिंता जाहर की गई है। हालांकि तिहाड़ जेल के अधिकारियों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल अब ठीक हैं और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। Arvind Kejriwal Arrest

डायबिटीज पर है पूरी नजर

सीएम अरविंद केजरीवाल को डायबिटीज की समस्या है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य पर जेल के चिकित्सकों का पूरा ध्यान है। शुगर का लेवल कम या अधिक ना हो इसके लिए डॉक्टर समय समय पर जाकर उनका चेकअप कर रहे हैं। दिल्ली आब कारी निति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए अरविंद केजरीवाल को ED की तरफ से आगे रिमांड न लेने पर उनको सोमवार यानी 1 अप्रैल को कोर्ट की तरफ से 15 अप्रैल तक जेल में भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल नंबर दो में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह डायबिटीज की समस्या से जूझना पड़ रहा है और शुगर का लेवल असामान्य हो रहा है। बढ़ते शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए लगातार दवाई भी दी जा रही हैं। Arvind Kejriwal Arrest

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts