Gangsters से कलाकारों को डरा रही है भाजपा, आप ने लगाया गंभीर आरोप
दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हमले के बाद आप का दोष
चंडीगढ़, 13 मई (ध्रुव)। पंजाबी गायक Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर हुए हमले को लेकर पंजाब की राजनीति गरमा गई है। Aam Aadmi Party ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि देश के बड़े कलाकारों और कारोबारियों को डराने के लिए Gangsters का इस्तेमाल किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री Harpal Singh Cheema ने कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा ने दिलजीत दोसांझ को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। चीमा ने आरोप लगाया कि इसके तुरंत बाद उनके मैनेजर के घर पर हमला होना और गैंगस्टर Lawrence Bishnoi गैंग द्वारा इसकी जिम्मेदारी लेना कई सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, इसके बावजूद गैंगस्टर गतिविधियां लगातार जारी हैं। चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और पंजाब की शांति भंग करने की साजिश रची जा रही है।
‘पंजाब विरोधी मानसिकता’ का आरोप
कैबिनेट मंत्री Dr. Balbir Singh ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भाजपा पहले पंजाब के बड़े कलाकारों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करती है और इनकार होने पर डराने-धमकाने की राजनीति शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब पहले भी ऐसे दौर देख चुका है और अब भाजपा का “पंजाब-विरोधी चेहरा” पूरी तरह सामने आ गया है।
मंत्री Baljit Kaur ने भी कहा कि पूरी टाइमलाइन जनता के सामने है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिलजीत दोसांझ के इनकार के बाद उनके मैनेजर के घर पर हमला हुआ और लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली।
Gangsters द्वारा किये हमले पर कई मंत्रियों ने जताया विरोध
पंजाब सरकार में मंत्री Ravjot Singh, Harbhajan Singh ETO, Hardeep Singh Mundian, Lal Chand Kataruchak और Gurmeet Singh Khudian समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा की है। इस मामले में दोषी Gangsters को गिरफ्तार करने की मांग के साथ ही भाजपा को इस तरह की हरकतों को करने से बाज आने के लिए बोला है।
यह भी पढ़े :- Aman Arora ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला