पंजाब

बम्ब धमाकों के पीछे भाजपा का हाथ, डरा रही है भाजपा

18 Views

जालंधर बम धमाके पर सीएम भगवंत मान का बड़ा आरोप, यह भाजपा के काम करने का स्टाइल

चंडीगढ़/जालंधर (ध्रुव)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में हुए बम धमाके को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस घटना के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ होने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि देश में भाजपा का “काम करने का यही स्टाइल” रहा है, जिसमें लोगों को डराकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव नजदीक आते ही इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी होती है, ताकि माहौल को भयभीत बनाया जा सके।

मान ने कहा, “चुनाव आ रहे हैं, इसलिए भाजपा इस तरीके से लोगों को डराने की कोशिश करती है। बम धमाकों के जरिए डर का माहौल बनाकर वोट हासिल करना उनकी पुरानी रणनीति रही है।”

सीएम के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्माने की संभावना है। हालांकि, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उधर, जालंधर में हुए धमाके की जांच सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी है और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts