पंजाब

भगवंत मान से मिले बीजेपी लीडर संजय टंडन, लंबी हुई गुफ्तगू

14 Views
Sanjay Tandon meet Bhagwant Mann in Chandigarh
Sanjay Tandon meet Bhagwant Mann in Chandigarh

भगवंत मान से पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट में हुई मुलाकात, काफी देर तक करना पड़ा इंतजार

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
चंडीगढ़ भाजपा के सीनियर लीडर संजय टंडन की सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ लंबी मुलाकात हुई है। संजय टन्डन मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने के लिए पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट में पहुंचे थे। जहां पर उन्हें कुछ देर तक इंतजार करना पड़ा और उसके पश्चात उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई।

मुख्यमंत्री के साथ चाय के कप के साथ संजय टंडन की काफी देर तक गुफ्तगू हुई और उसके पश्चात संजय टंडन वापस रवाना हो गए। संजय टंडन कि इस मुलाकात को लेकर काफी ज्यादा कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान के संपर्क में चल रहे हैं तो वहीं पर दूसरी तरफ संजय टंडन द्वारा इन सभी खबरों बेबुनियाद करार दे दिया है।

करीब एक घंटा रुके सेक्रेटेरिएट में संजय टण्डन

संजय टंडन लगभग 1 घंटे के करीब पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट में रुके रहे। जहां पर उन्होंने पहले तो मुख्यमंत्री के राजनीतिक सेक्रेटरी से बातचीत की तो उसके पश्चात वह एक आईएएस के कमरे में भी कुछ देर तक मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करने के लिए इंतजार करते रहे। जिस समय संजय टंडन सिविल सेक्रेटेरिएट में पहुंचे, उस समय कैबिनेट की मीटिंग चल रही थी। जिसके कारण उन्हें कुछ देर तक मुलाकात के लिए इंतजार करना पड़ा। संजय टंडन करीब 12:30 बजे सिविल सेक्रेटेरिएट में पहुंचे और करीब पौने दो बजे उन्होंने वहां से वापसी की थी।

बेटे की शादी है, निमंत्रण देने आया था मुख्यमंत्री को

संजय टंडन द्वारा किसी भी तरह की राजनीतिक मुलाकात के संबंध में साफ इनकार करते हुए कहा कि उनके बेटे की शादी अगले दिनों में है। जिसका निमंत्रण पत्र वह देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ यह मुलाकात उनकी निजी थी। इसमें किसी भी तरह का राजनीतिक संबंध नहीं है। आम आदमी पार्टी से राजनीतिक संबंधों के संबंध में इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि वह तो अपने बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र ही देने आए थे। इसके अलावा उनके मुख्यमंत्री भगवंत मन से कोई बातचीत भी नहीं हुई है। उनके मुख्यमंत्री से अच्छे संबंध है। जिसके चलते वह अपने बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र देने पहुंचे थे।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts