पंजाब

Khedan Watan Punjab Diyan 2023 के ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों की हुई शुरुआत

54 Views
Khedan Watan Punjab Diyan 2023
Khedan Watan Punjab Diyan 2023

रजिस्ट्रेशन न करवा सकने वाले खिलाडिय़ों को भी मिला मौके

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा में उद्घाटन समारोह के दौरान Khedan Watan Punjab Diyan 2023 ( सीजन-2) के शानदार आग़ाज़ के बाद आज ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों की शुरुआत हो गई। आज राज्य भर के 157 ब्लॉकों में आठ खेलों में मुकाबले शुरू हो गए और डेढ़ लाख से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। Khedan Watan Punjab Diyan 2023

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने समूह जि़ला खेल अफसरों को हिदायत की है कि जो खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सके परन्तु वह ग्राउंड में पहुँचते हैं तो उनको भी हिस्सा दिलाया जाये। कई खिलाडिय़ों द्वारा यह माँग की जा रही थी कि वह किसी कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सके, इसलिए खेल मंत्री द्वारा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए यह फ़ैसला किया गया है। Khedan Watan Punjab Diyan 2023

यह खबर भी पढ़े :

31 अगस्त से 9 सितम्बर तक चलेंगे ब्लॉक स्तरीय मुकाबले (Khedan Watan Punjab Diyan 2023)

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार कुल 35 खेलों में आठ उम्र वर्गों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इनमें से आठ खेलों के मुकाबले ब्लॉक स्तर से शुरू हो गए हैं। एथलैटिक्स, फ़ुटबॉल, वॉलीबॉल (स्मैशिंग और शूटिंग), कबड्डी (नेशनल स्टाइल और सर्कल स्टाइल), खो-खो और रस्साकशी खेल में लडक़ों और लड़कियों के आठ उम्र वर्गों अंडर 14, अंडर 17, अंडर 21, 21 से 30 साल, 31 से 40 साल, 41 से 55 साल, 55 से 65 साल और 65 साल से अधिक के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। उक्त खेलों में ब्लॉक के विजेता आगे जि़ला स्तरीय टूर्नामैंट्स में हिस्सा लेंगे। Khedan Watan Punjab Diyan 2023

मीत हेयर ने बताया कि जि़ला स्तरीय मुकाबलों में उक्त आठ खेल के विजेताओं के अलावा बाकी अन्य नई खेलों के सीधे मुकाबले होंगे और फिर अक्तूबर महीने में राज्य स्तरीय मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि पहले सीजन की सफलता के बाद इस बार खिलाडिय़ों में और अधिक उत्साह पाया जा रहा है। राज्य स्तरीय विजेताओं को 7 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा खिलाडिय़ों के मुकाबलों के लिए सुचारू प्रबंध किये गए हैं।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts