पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने कर डाला है कांड, खुलासा करेंगे Bikram Majithia

8 Views
2000 Note Date Extend
2000 Note Date Extend

Bikram Majithia: कांड सुनने के पश्चात हाथ मिलाना भी पसंद नहीं करेंगे CM Bhagwant Mann

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में शामिल एक मंत्री ने बड़ा कांड कर डाला है, इसके बारे में जल्द ही पूर्व कैबिनेट मंत्री Bikram Majithia खुलासा करने जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री का यह कांड इतना ज्यादा बड़ा है कि खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान उसे कांड को सुनने के बाद अपने ही कैबिनेट मंत्री से हाथ मिलाना तक पसंद नहीं करेंगे। यह दावा पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम मजीठिया द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :

जल्द करूँगा खुलासा तैयार रहे मुख्यमंत्री

विक्रम मजीठिया ने ट्वीट करते हुए दावा किया है कि उनके हाथ में एक कैबिनेट मंत्री का बड़ा कांड लग चुका है और उसके संबंध में उनके द्वारा सबूत तक इकट्ठे कर लिए गए हैं। इस कांड का वह जल्द ही खुलासा करने वाले हैं। इस कांड के खुलासे को सुनने वह देखने के लिए खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान तैयार रहे क्योंकि इस कांड को देखकर वह खुद शर्मसार हो जाएंगे।

भविष्य में तस्वीर तो दूर हाथ नही मिलाएंगे भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक ताजा तस्वीर आई है जिसमें वह अपनी सरकारी रिहाइश के बाहर सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ खड़े हैं। कैबिनेट मंत्री उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे हुए हैं इस दौरान ही यह फोटो ली गई है। इस फोटो के साथ ट्वीट करते हुए पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने लिखा है कि आज के पश्चात भगवंत मान इस हीरे जैसे कैबिनेट मंत्री के साथ फोटो खिंचवाना तो दूर हाथ मिलाना भी पसंद नहीं करेंगे।

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts