पंजाब

Jaspreet Singh IPS को खलिस्तानी बोलना गलत, सिख धर्म का अपमान

81 Views
Calling Jaspreet Singh IPS Khalistani is wrong - Kang
Calling Jaspreet Singh IPS Khalistani is wrong - Kang

वहीं सिखों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश को अंग्रेजों से आजाद करवाया – मलविंदर कंग

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 21 फरवरी
Jaspreet Singh IPS : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ड्यूटी पर तैनात एक सरदार आईपीएस अधिकारी को भाजपा नेताओं द्वारा खलिस्तानी बोले जाने की घटना की आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे सिख धर्म का अपमान बताया है।

बुधवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह घटना भाजपा की देश के अल्पसंख्यकों के प्रति घटिया मानसिकता को दर्शाता है। सिर्फ बंगाल में ही नहीं, भाजपा के हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के नेताओं ने भी कई बार सिखों के प्रति अपशब्द बोले और उनके साथ धार्मिक आधार पर भेदभाव किया।

कंग ने उदाहरण देते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भाजपा नेता संदीप दोहे ने गुरुद्वारा साहिबों और मस्जिदों को लेकर अपशब्द बोले थे। उन्होंने कहा था कि सरकार आने के बाद सभी गुरुद्वारा साहिब और मस्जिद गिरा दिए जाएंगे।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन के दौरान खासतौर पर सिखों को डिटेन करवाया था और उनका अपमान किया था। पश्चिम बंगाल की यह Jaspreet Singh IPS घटना भाजपा की सिखों के प्रति घटिया सोच का ताजा उदाहरण है। इन घटनाओं से साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी सिख और अल्पसंख्यक विरोधी पार्टी है।

Jaspreet Singh IPS : भाजपा मांगे माफी और नेताओं पर करे सख्त कार्रवाई

कंग ने इन घटनाओं पर चुप्पी के लिए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाया और कहा कि भाजपा को सिखों और अन्य अल्पसंख्यक लोगों का सम्मान करना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को शुरू से ही सिखों से दिक्कत रही है क्योंकि आजादी की लड़ाई में भाजपा के पूर्वजों ने अंग्रेजों का साथ दिया था, वहीं सिखों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश को अंग्रेजों से आजाद करवाया।

जब भाजपा अपने दफ्तरों के आगे तिरंगा फहराने से इनकार करती थी उस समय सिखों ने अनाज भंडार भरकर भारत को फूड सरप्लस देश बनाया। आज भाजपा किसानों के खिलाफ अत्याचार कर रही है, जबकि किसानों के बच्चे ही देश के बॉर्डर पर खड़े होकर सरहदों को सुरक्षित कर रहे हैं।

किसान आंदोलन 2020 के समय से भाजपा ने सिखों को खलिस्तानी साबित करने के लिए मुहिम चलाई

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से, खासकर किसान आंदोलन 2020 के समय से भाजपा ने सिखों को खलिस्तानी साबित करने के लिए मुहिम चलाई हुई है। ये सब घटनाएं भाजपा की इसी मुहिम का हिस्सा है। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर जहर भर रखे हैं। ये लोग रोज सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों, सिखों और मुसलमानों के प्रति नफ़रत फैलाते रहते हैं।

कंग ने कहा कि भाजपा का अल्पसंख्यकों के प्रति यह नफरत भरा रवैया देश की और एकता और अखंडता के प्रति भारी खतरा पैदा करता है। इन लोगों ने वोट के लिए देश को बुरी तरह से बांट दिया है।

कंग ने कहा कि पश्चिम बंगाल की (Jaspreet Singh IPS) घटना के लिए भाजपा का केंद्रीय नतृत्व माफी मांगे और इस घटना को अंजाम देने वाले अपने नेताओं पर कार्रवाई करे।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts