चंडीगढ़

आँखों के डार्क सर्कल को घर पर ही करें ख़त्म वो भी एक चीज से

30 Views
Dark Circle Remedies
Dark Circle Remedies

Dark Circle Remedies: आज के समय में आंखों की समस्या सबसे अधिक देखी जा रही है, जिसका कारण खान-पान से लेकर मोबाइल, कंप्यूटर चलाना भी हो सकता है। जिसके कारण अक्सर ही हमारी आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। हमारे खानपान में बदलाव होने के कारण जहां आंखों की रोशनी कम हो रही है और वही आंखों के नीचे पड़े काले घेरे और डार्क सर्कल पढ़ने शुरू हो जाते हैं। इस डार्क सर्कल न सिर्फ देखने में काफी बुरे लगते हैं, बल्कि यह हमारी सेहत सही न होने का भी इशारा करते नजर आते हैं। Dark Circle Remedies

इन्हीं डार्क सर्कल के कारण हमारा चेहरा सुस्त और डल दिखने लगता है। आपको बता दें कि डार्क सर्कल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें नींद पूरी न होना स्ट्रेस डिहाइड्रेशन और खान-पान के कारण भी हो सकते हैं। अक्सर ही लॉग इस डार्क सर्कल से छुटकारा पानी के लिए स्किन केयर के कई तरह के प्रोडक्ट यूज़ करते हैं। लेकिन स्किन केयर प्रोडक्ट्स कुछ देर के लिए ही इन डार्क सर्कल को छुपा सकते हैं।

जब स्किन केयर प्रोडक्ट्स की वैधता खत्म हो जाती है तो हमारी आंखों के नीचे बने डार्क सर्कल वैसे ही दिखना शुरू हो जाते हैं। कई लोगों को इस स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज़ करने के बाद यह डार्क सर्कल पहले से अधिक खराब नजर आने शुरू हो जाते हैं। अगर आप डार्क सर्कल से परेशान है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए खास हो सकता है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको डार्क सर्कल से कैसे छुटकारा पा सकते हैं वह भी घर पर रह कर यानी घरेलू उपाय से। डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए यह आर्टिकल पूरा पड़े।

Dark Circle Remedies: इस औषधि से डार्क सर्कल की समस्या होगी दूर

अक्सर ही कई लोग स्किन प्रोडक्ट्स को यूज़ करते हैं। लेकिन स्किन प्रोडक्ट्स में यूज़ होने वाली केमिकल हमारी स्किन को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी रसोई में पढ़ी एक ऐसी औषधि है जिससे डार्क सर्कल जैसी प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। उस औषधि का नाम है शहद जी हां शहद। इसके उपयोग से हमारी आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल को दूर करने में मदद कर सकती है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आंखों के नीचे डार्क सर्कल को कम करने में मदद करते हैं और हमारी त्वचा के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद साबित होती है। Dark Circle Remedies

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय

शहद और नींबू का जूस

डार्क सर्कल को दूर करने के लिए आप शहद और नींबू का जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले आप कोई छोटा बर्तन यानी कोई कटोरी ले लीजिये और उसमें एक चम्मच शहद का डाले और उसमें एक चम्मच नींबू का रस भी डालें। इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर ले यानी पेस्ट बना ले। जब वह अच्छे से मिक्स हो जाए यानि पेस्ट बन जाए तो आंखों के नीचे डार्क सर्कल पर लग ले। जिससे आपको काफी फायदा हो सकता है क्योंकि नींबू के रस में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। जो दाग धब्बों को हल्का करने में मददगार साबित हो सकता है। Dark Circle Remedies

एलोवेरा और शहर

एलोवेरा हमारे शरीर के लिए बहुत ही अधिक गुणकारी होता है। अगर शहद और एलोवेरा को मिक्स किया जाए और आंखों के नीचे डार्क सर्कल पर लगाया जाए तो यह बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसको लगाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन यानी कोई कटोरी लेकर एक चम्मच शहद और एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल लें और उसको अच्छे से मिक्स कर ले और उसका पेस्ट बना ले। पेस्ट को आंखों के नीचे बने डार्क सर्कल पर 10 से 15 मिनट लगाकर छोड़ दें और बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट को आप लगातार हफ्ते में एक से दो बार उपयोग कर सकते है। इसका रिजल्ट आपको कुछ ही दिनों में देखने को मिलेगा। Dark Circle Remedies

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई जानकारी को उपयोग में लेने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरुर संपर्क करें। दी स्टेट हैडलाइन किसी तरह की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts