पंजाब

धरी धराई रह कैप्टन अमरिंदर सिंह की उम्मीदें, रह गए पीछे

13 Views

-- दिल्ली पर था पूरा भरोसा परंतु नहीं हुआ पूरा

दी हैडलाइंस

चंडीगढ।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सभी उम्मीदें धरी धराई ही रह गई और उन्हें उम्मीद के मुताबिक दिल्ली से वह कुछ नहीं मिला जिसके लिए वह काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। असल में कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल लगाए जाने की काफी बातें सामने आ रही थी परंतु अब जब देश के राष्ट्रपति द्वारा 12 राज्यों के राज्यपाल के नामों की घोषणा कर दी है तो उस लिस्ट में कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम शामिल नहीं है जिससे साफ हो गया है कि जो उम्मीद लगाई जा रही थी वह नहीं हुआ है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के खेमे को उम्मीद थी कि उन्हें महाराष्ट्र या किसी अन्य राज्य का राज्यपाल जरूर लगाया जाएगा परंतु लिस्ट में नाम गायब होने से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खेमे को भी काफी बड़ा झटका लगा है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts