चंडीगढ़

कल अंतिम संस्कार में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान

1 Views
Punjab bhagwant Mann
Punjab bhagwant Mann

-- कल बादल गांव में होगा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार

-- भगवंत सिंह मान कल अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ पार्टी दफ्तर नहीं जा सके थे

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार कल दोपहर को उनके गांव बादल में होगा। अंतिम संस्कार के मौके शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान कल 11:30 बादल गांव में पहुंच जाएंगे और अंतिम संस्कार होने तक वहीं पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के करीबी सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज स्व: प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी दफ्तर में भी जाना चाहते थे परंतु बीते दिनों शहीद हुए फ़ौज के जवानों के परिवार से मिलने का प्रोग्राम पहले से ही तय था और मुख्यमंत्री यह नहीं चाहते थे कि उन्हें समय देने के पश्चात उनके परिवार को मिलकर हौसला देने के प्रोग्राम को वह टाल दें।

Read this also :-एक आईएएस अधिकारी से नाराज हुए भगवंत मान, अब नही मिलेगी अच्छी पोस्टिंग

इसलिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह द्वारा अपने कैबिनेट के दो मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा व हरजोत सिंह बैंस को आज शिरोमणि अकाली दल के पार्टी दफ्तर में श्रद्धांजलि देने के लिए भेज दिया गया था जबकि वह खुद संस्कार के मौके पूरा समय गांव बादल में मौजूद रहेंगे। जिस कारण से कल होने वाली कैबिनेट मीटिंग को भी टाल दिया गया है और इसके साथ कल के सभी प्रोग्राम को अगले कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts