पंजाब

भगवंत मान की रेड, मरिंडा स्कूल में पहुंचे सीएम

11 Views

Bhagwant Mann Raid : रोपड़ के दौरे पर गए हुए थे भगवंत मान

Bhagwant Mann Raid : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा रोपड़ के दौरे के दौरान अचानक से मरिंडा स्कूल में छापेमारी करते हुए स्कूल का दौरा करना शुरू कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों से बातचीत करने के साथ-साथ स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी देखा गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विद्यार्थियों को संबोधन करने के साथ-साथ विद्यार्थियों के साथ नीचे जमीन पर बैठकर ही बातचीत की गई यह देखकर हर विद्यार्थी भी हैरान था कि मुख्यमंत्री जमीन पर बैठकर बातचीत कर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्कूल में लगभग आधा घंटा के करीब रहे और इस दौरान उन्होंने स्कूल के अध्यापकों से बात करते हुए स्कूल की कमियों के बारे में भी पूछा।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1734826428179562780?t=OJmRUAEGskOf4qRHHh9Juw&s=19

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts