चंडीगढ़

बुरे फंसे हरजोत बैंस, कर डाली विवादित टिप्पणी

28 Views
Harjot Bains
Harjot Bains Twit

— हरजोत बैंस द्वारा महाराजा रणजीत सिंह के साथ तुलना करने पर भड़का विपक्ष

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस एक टिप्पणी को लेकर बुरी तरह से फंस गए हैं। हरजोत सिंह बैंस द्वारा महाराजा रणजीत सिंह की तुलना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ करने से विपक्ष ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है l हालांकि इस विवाद के उठने के पश्चात हरजोत सिंह बैंस द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह जी के साथ किसी की भी तुलना नहीं की है बल्कि यह कहा है कि उनके नक्शे कदम पर पंजाब के मुख्यमंत्री व सरकार चल रही है l उनकी इस टिप्पणी को तरोड मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इस बात को मानने को तैयार नहीं है और हरजोत सिंह बैंस से माफी मंगवाने की बात पर अड़ा हुआ है।

जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को “पागल” कहते हुए विवादित टिप्पणी की थी l जिसके पश्चात मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा भी ट्वीट करते हुए जवाब दिया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लिखा की सुखबीर सिंह बादल जी खुद की पार्टी का भोग डलवाने के पश्चात भी आप अभी तक अहंकार में हो ? हरजोत सिंह बैंस ने आगे लिखा कि महाराजा रणजीत सिंह के पश्चात भगवंत मान जी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नेता है l आप ने सरदार भगवंत मान जी को गलत नहीं बोला बल्कि पंजाब के लोगों का निरादर कर दिया है जो कि आपको कभी भी माफ नहीं करेंगे।

Read This Also :- Adipurush Movie Review : रामायण जैसी फीलिंग नही दे रही है आदिपुरुष, ज्यादा वीएफएक्स, कम श्रद्धाभाव

महाराजा रणजीत सिंह जी के साथ भगवंत मान की तुलना घोर अपराध

इस ट्वीट में महाराजा रणजीत सिंह के पश्चात मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम लेने से विपक्ष भर चुका है l भाजपा लीडर मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करते हुए हमला बोला है कि शेर ए पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जी के साथ भगवंत मान की तुलना कैसे की जा सकती है ? यह घोर अपराध है इसलिए हरजोत बैंस को तुरंत माफी मांगने चाहिए।

इस मामले पर शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के भी प्रतिक्रिया आने शुरू हो गए हैं और उन्होंने भी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को घेरना शुरू कर दिया है l

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts