चंडीगढ़

दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल गिरफ्तार

25 Views
Arvind Kejriwal Arrest
Arvind Kejriwal Arrest

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद केजरीवाल को लगातार 9 समन भेजने के बाद ED की टीम ने 10 वे समन के बाद वीरवार देर शाम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गई थी। ED के संयुक्त निदेशक कपिल राज भी केजरीवाल के घर पर मौजूद हैं। पीएमएलए की धारा 50 के तहत CM अरविन्द केजरीवाल का बयान दर्ज किया जा रहा है। Arvind Kejriwal Arrest

ED के जांच अधिकारी जोगेंद्र अरविन्द केजरीवाल से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके घर की भी तलाशी ली जा रही है। इस बीच अरविन्द केजरीवाल की लीगल टीम ने इस पुरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी हैं। जहां पर हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है। इस सब के बीच दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरव भारद्वाज भी केजरीवाल के घर पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी है आज ही दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा था कि सीएम अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत नहीं है। Arvind Kejriwal Arrest

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts