सीबीआई जांच के बाद में फिलहाल नहीं हुआ कोई फैसला
चंडीगढ़ 30 सितंबर। लवली यूनिवर्सिटी जालंधर में हुई हिंसा के मामले को लेकर पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब कर ली गई है। पंजाब सरकार को इस पूरे मामले में डिटेल रिपोर्ट 8 अक्टूबर से पहले पहले देनी होगी और अगली सुनवाई भी 8 अक्टूबर को ही होगी। हालांकि आज हुई सुनवाई के दौरान सीबीआई को मामला दिया जाने के संबंध में कोई भी फैसला नहीं हुआ है। जिसके चलते अब इस पूरे मामले पर अगली सुनवाई पर ही कोई फैसला आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
जानकारी अनुसार जालंधर में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बीते दिन एक अफवाह फैलने के चलते काफी ज्यादा हंगामा हो गया था और इस हंगामा के दौरान हिंसा भी भड़क गई थी जिसके चलते लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आग तक लगा दी गई थी। इस पूरे मामले में हालांकि पंजाब पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर जांच की जा रही है परंतु इसके बावजूद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा पंजाब पुलिस पर ज्यादा विश्वास नही करते हुए सीबीआई की जांच के आदेश जारी करने के लिए पंजाबी या हरियाणा हाई कोर्ट में पहुंच की गई थी। जिसको लेकर ही बुधवार को हाई कोर्ट में यह सुनवाई हुई है। सनी के दौरान पंजाब पुलिस द्वारा अपनी जांच के तर्क भी रखे गए हैं परंतु इस पूरे मामले में हाई कोर्ट द्वारा रिपोर्ट तलब कर ली गई है उसके पश्चात ही अगली कार्रवाई होगी।