पंजाब

नशेडी ने ढाई साल के भतीजे, माँ और भाभी का किया कत्ल

59 Views
Triple Murder Case
Triple Murder Case

Triple Murder Case: नशे के आदि युवक ने अपनी मां भाभी और भतीजे का कत्ल कर दिया। कत्ल करने के बाद सीधा पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान मनवीर कौर, अवनीत कौर व ढाई साल के समर्थ के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार नशे का आदि अमृतपाल सिंह निवासी कंदोवालिया क़स्बा अजनाला को पूरा परिवार नशे से रोकता था। जिसके कारण उसने ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया। Triple Murder Case

Triple Murder Case: देर रात तेज धार हथियार से किया हमला

आरोपी अमृतपाल सिंह ने रात के समय अपनी मां, भाभी और भतीजे पर दातार से हमला कर दिया। आरोपी की मां बाहर लॉबी में सो रही थी, जबकि अवनीत कौर और भतीजा समर्थ कमरे में सो रहा था। जिस तरह से कत्ल किया गया है उस से साफ हो रहा है कि उसने सो रही मां पर हमला किया। मां की आवाज सुनते ही जैसी अवनीत कौर बाहर आई तो उस पर भी हमला कर दिया। वही कमरे में सो रहे बच्चे समर्थ पर भी हमला कर दी। जिसके कारण तीनों की मृत्यु हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अमृतपाल सिंह पुलिस थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्ज में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अमृतपाल का भाई प्रितपाल सिंह दुबई में काम करता है। Triple Murder Case

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts