पंजाब

चुनाव आयोग का चलेगा डंडा, पंजाब में होंगे थोक में तबादले

12 Views
Election Commission Transfer order
Election Commission Transfer order

Transfer order : 3 वर्ष से अधिक या गृह जिले में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के होंगे तबादले

Transfer order : लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भारत निर्वाचन आयोग ने अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती पर अपना डंडा चलाना शुरू कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब सरकार को उन सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का तबादला 31 जनवरी से पहले करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया है जो कि पिछले 3 वर्षों से किसी एक स्टेशन पर तैनात हैं या वर्तमान में अपने गृह जिले में तैनात हैं। गृह जिले में तैनात किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के लिए कोई समय सीमा नहीं होगी। अगर उस कर्मचारी या अधिकारी की पोस्टिंग एक महीने पहले भी हुई है तो भी उसे अपना गृह जिला छोड़ना होगा।

जानकारी के मुताबिक इस साल अप्रैल महीने से आम लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। इसलिए इन चुनावों के ऐलान होने से पहले भारत निर्वाचन आयोग भी अपनी तैयारियों (Transfer order) में जुटा हुआ है। भारत निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों के पहले चरण में अधिकारियों और कर्मचारियों की पोस्टिंग की जांच कर रहा है कि क्या कोई अधिकारी या कर्मचारी राज्य सरकार के अधीन अपने गृह जिले में 3 साल से अधिक समय से एक ही स्टेशन पर तैनात है या फिर नहीं है। इसके साथ ही कौन कौन से अधिकारी या कर्मचारी अपने गृह जिले में तैनात है।

Transfer order : प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी समेत कर्मचारी आएंगे दायरे में

इन्हीं तैयारियों के तहत भारत चुनाव आयोग ने पंजाब सरकार को पत्र भेजते हुए लिखा है कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों का तुरंत तबादला करते हुए 31 जनवरी से पहले भारत चुनाव आयोग को सूचित किया जाए। हालाँकि, जो कर्मचारी या अधिकारी सीधे तौर पर चुनाव प्रक्रिया से नहीं जुड़े हैं और उनकी ड्यूटी में कोई चुनाव कार्य शामिल नहीं है, तो उन पर ये आदेश लागू नहीं होंगे और उन्हें स्थानांतरित करने की कोई आवश्यकता नहीं है। भारत चुनाव आयोग ने अपने आदेशों में सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की रैंक के हिसाब से सूची भी भेजी है, जिसमें साफ है कि इन पदों पर बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों का तुरंत तबादला (Transfer order) किया जायेगा।

तबादला लिस्ट में शामिल होने वालो में यह होंगे शामिल ?

Punjab PoliceCivil Administration
SSPDeputy Commissioner
All SP'sAll ADS's
DSPSDM
SHOTehsildar
InspectorNayab Tehsildar
Sub InspectorBDPO
SSP office EmployeeDeputy Commissioner office Empleyee
Election officerElection officer
List
Transfer order
Transfer order of punjab
Transfer order ECI
Transfer order GOI

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts