चंडीगढ़

Skin Care Home Remedies: घरेलु नुस्खों से अपने चहरे को रखें जवां

33 Views
Skin Care Home Remedies
Skin Care Home Remedies

Skin Care Home Remedies: इसको उपयोग के कुछ ही दिनों में दिखंगे बदलाव

जैसे जैसे आप की उम्र बढती जाती है वैसे वैसे आप की त्वचा (Skin Care Home Remedies) का निखार भी कम होना शुरू होता रहता है यानि त्वचा का ढलना और आप बुढ़ापे की ओर अग्रसर होते जाते हैं। क्या आप को पता है कि आप की ढलती उम्र में भी त्वचा को निखारा जा सकता है। अक्सर लोग काम में बिजी होने के कारन अपनी त्वचा पर कम ध्यान देते है अगर आप की त्वचा ढीली दिखनी शुरू होती है तो उसका असर आप के काम पर भी पढ़ सकता है। आज आप इस लेख में इस संबध में जानकारी देने की कोशिश करेंगे। बस आप ने ये पूरा लेख पढना है।

आपका खान पान ही आप की त्वचा को जवान करने में मदद कर सकता है, आप जी भी भोजन ले पोष्टिक भोजन ले वह एक अच्छे मॉइश्चराइजर के तौर पर काम आती हैं। इसलिए आप जो भी भोजन खाय सोच-समझ कर खाएं। हमारे बड़े बजुर्ग कहते है की हर बीमारी का इलाज आप की रसोई में ही होता है इसी लिए रसोई में रखी कुछ चीजों का खाने में इस्तेमाल करें वो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद सिद्ध हो सकती हैं, जोकि आपकी त्वचा के लिए भी बहुत उपयोगी और मददगार साबित हो सकती हैं।

अक्सर हम देखते है कि लोग अपनी ढलती उम्र को देखते हुए त्वचा को त्वचा को संवारने के लिए मार्किट से महंगे/ब्रांड मॉइश्चराइजर को उपयोग करते हैं। इतना कुछ करने के बाद भी वो हमारी त्वचा को सवारने में नाकामयाब होते है क्यूंकि इसमें केमिकल मिले होते है और इससे हमारी त्वचा को काफी नुकसान पहुँचता है। जिससे आपकी त्वचा निखार की मंशा धरी की धरी रह जाती है। वहीं अगर आप अपनी रसोई में ही उपलब्ध कुछ चीजों जो आप की त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात दे सकती है।

त्वचा को जवां बनाने के लिए घरेलु उपाय

आइये जानते है, वो कौन-कौन सी चमत्कारिक चीजें आपकी रसोई में हो सकती है जो आपकी त्वचा में ग्लो ला सकती है, आपकी त्वचा को खिला-खिला, जवां बना सकती है। Skin Care Home Remedies

यह खबर भी पढ़े :

नारियल तेल: 

नारियल तेल जो हमारी त्वचा के लिए रामबाण साबित हो सकता है क्यूंकि इसमें फैटी एसिड से भरपूर नारियल तेल एंटीबैक्टीरियल भी बन जाता है। इसके इस्तेमाल से शरीर की त्वचा में कोलेजन को बढ़ावा देता है और साथ ही त्वचा की नमी को भी बरकरार रखने में भी मदद करता है। नारियल तेल हमारी त्वचा के साथ साथ इसको खाने के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है जिस के बहुत अधिक लाभ हो सकते है। नारियल तेल हमारे  बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल नेचुरल लिप ग्लॉस से लेकर एक अच्छे हेयर मॉस्क के तौर पर भी किया जा सकता है। Skin Care Home Remedies

दही लस्सी: 

दही लस्सी में लैक्टिक एसिड से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन करने से हमारे शरीर की त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इनमें आपकी त्वचा के लिए बहुत सारे अच्छे माइक्रोबायोम प्रोबायोटिक्स उपलब्ध होते हैं जिस से हमारे शरीर की त्वचा को लाभ पहुँचता है। अगर दही या लस्सी को नहाने से 15 मिनट पहले इसको बालों में लगाया जाये तो इससे हमारे सर के बाल मजबूत होते है और सर की त्वचा अच्छी रहती है। Skin Care Home Remedies

ऑर्गेनिक शहद:

ऑर्गेनिक शहद में एंटीबैक्टिरियल और एंटीइंफ्लामेंट्री भरपूर मात्रा में गुण पाए जाते है जिस से हमारे शरीर को तंदरुस्ती और कई तरह के फायदे मिल सकते है। यह ऑर्गेनिक शहद  फूलों के रस से बनी नेचुरल चीज है। इसके इस्तमाल करने से हमारी त्वचा को तंदरुस्त और चमकदार बनाने में मदद करता है और इसके आश्चर्यजनक फायदे मिल सकते है। ऑर्गेनिक शहद को खांसी और कई तरह की बीमारी से बचने में भी काम में लिया जा सकता है। Skin Care Home Remedies

शहद को त्वचा इस्तेमाल चाहते हैं तो उसके लिए पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें और फिर उस पर लगभग 10 मिनट तक के लिए ऑर्गेनिक शहद लगाकर छोड़ दें। 10 मिनट बाद गर्म पानी में एक साफ से कपड़े को भिगोकर, उस कपड़े से अपना चेहरा साफ कर लें। इसके लगाने से आप के चहरे पर डार्क सर्कल, पिम्पल भी दूर कर सकता है।

अलोवेरा:

अलोवेरा में बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और ई जी एंटीअक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी त्वचा को नेचुरल तरीके से जवान रखने में मदद करता है। अगर आप के घर में एलोवेरा का पोधा है तो बहुत अच्छी बात है अगर नहीं है तो मार्किट से लेकर इसको अच्छे से छिल कर इसकी पेस्ट बना कर अपने चहरे पर लगा ले और 30 मिनट बाद गुनगाने पानी से धो ले इससे आप के चहरे पर ग्लो आएगा और स्किन की कई तरह की प्रोब्लम को भी ख़तम करने में मदद करेगा।   Skin Care Home Remedies

इस लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी है अगर आप ने ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार उपयोग करना है तो पहले अपने डॉक्टर से जरुर संपर्क करें। दी स्टेट हेडलाइंस इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts