पंजाब

मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई Fake Video : भगवंत मान

12 Views
Fake video made to defame me says Bhagwant Mann
Fake video made to defame me says Bhagwant Mann

Fake Video के लिए AI और फर्जी प्रचार का सहारा ले रहा विपक्ष : मान

चंडीगढ़, 24 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वायरल वीडियो विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से फर्जी और मनगढ़ंत वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित की हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का मुकाबला करने में असफल विपक्ष अब धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर निम्न स्तर की राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों के पास उनकी सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे झूठे प्रचार और Fake Video के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की कद-काठी, शारीरिक बनावट, चाल-ढाल और व्यवहार किसी भी तरह उनसे मेल नहीं खाते।

वीडियो संदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश के तहत उनकी नकली वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस मिलकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने Fake Video की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब से परीक्षण करवाया था, लेकिन अब उन्हीं लैब और उनके कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाकर संबंधित संस्थानों पर दबाव बनाया जा रहा है।

Fake Video : नानक नाम लेवा संगत और जनता पर जताया भरोसा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्हें पंजाब के लोगों और नानक नाम लेवा संगत की समझदारी पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला जनता और संगत ही करेगी क्योंकि सच और झूठ को पहचानने की क्षमता लोगों में है।

उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान पंजाब के विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी, सड़क और गांवों के विकास पर केंद्रित रहेगा। राजनीतिक विरोधियों की साजिशें उन्हें जनता की सेवा करने से नहीं रोक सकतीं।

अकाली दल और विरोधियों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल हर दिन नई फर्जी वीडियो (Fake Video) बनाकर सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कुछ संगठनों द्वारा उनके बहिष्कार के पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जबकि अतीत में गंभीर मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करने वाले नेताओं के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं हुई।

मान ने कहा कि पंजाब में विकास कार्यों की गति और जनता का बढ़ता समर्थन विपक्ष को परेशान कर रहा है। यही कारण है कि भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस एक मंच पर आकर उनके खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

2027 चुनाव को लेकर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों को 2027 के विधानसभा चुनावों में वापसी की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों से जनता संतुष्ट है, जिसे विपक्ष पचा नहीं पा रहा।

उन्होंने कहा कि पंजाब में चल रहे विकास कार्यों को रोकने और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ही इस तरह की फर्जी वीडियो और विवाद खड़े किए जा रहे हैं।

लोगों से की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही फर्जी और AI आधारित वीडियो पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता और संगत सच को पहचानती है और वही अंतिम फैसला करेगी।

यह भी पढ़े :- आज एससी कमिशन के पास पेश होंगे रवनीत बिट्टू

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts