रवनीत बिट्टू ने किया ऐलान 12 बजे पहुंचेंगे कमिशन के पास
चंडीगढ़, 24 जून। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज अनुसूचित जाति कमीशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी के समक्ष पेश होने जा रहे हैं। रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा खुद ऐलान किया गया है कि वह 12:00 से पहले पहले अनुसूचित जाति कमीशन के आगे पेश होते हुए अपना पक्ष रखेंगे। रवनीत सिंह बिट्टू को अनुसूचित जाति कमीशन की तरफ से विधानसभा धुरी में एमसी चुनाव के दौरान दलितों के प्रति अपशब्दों के इस्तेमाल करने के एक मामले को लेकर तलब किया गया हुआ है। हालांकि इससे पहले भी रवनीत सिंह बिट्टू को नोटिस जारी किया गया था परंतु उस समय रवनीत सिंह बिट्टू कमीशन के आगे कुछ कर्म की चलते पेश नहीं हो पाए थे तो अब उन्होंने ऐलान किया है कि वह आज 12:00 कमीशन के आगे पेश होंगे।
माफी मांग चुके हैं रवनीत सिंह बिट्टू
दलितों के प्रति अब शब्द का इस्तेमाल करने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पहले ही इस पूरे मामले को लेकर माफी मांग चुके हैं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए स्पष्ट कहा था कि वह किसी भी समाज के वर्ग के खिलाफ नहीं है और वह कभी भी किसी भी समाज या खास करके दलितों के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए सोच भी नहीं सकते हैं परंतु धुरी में चुनाव के दौरान जो शब्दों का उन्होंने इस्तेमाल किया था वह उनकी भावना के उलट चले गए हैं और वह अपनी गलती को मान रहे हैं। इसलिए उन्होंने माफी भी मांगी कि वह इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे जो भी हुआ गलती से हुआ और उसके लिए वह माफी भी मांगते हैं।