The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
Home » Lok Sabha Election 2024 की रणनीति को दिया जाएगा फाइनल रूप
पंजाब

Lok Sabha Election 2024 की रणनीति को दिया जाएगा फाइनल रूप

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/07/19 at 6:52 PM
Rajesh Sachdeva
Share
7 Min Read
Lok Sabha Election 2024 Press Conf O P Dhankhad
Lok Sabha Election 2024 Press Conf O P Dhankhad
SHARE

— हिसार में होने वाली Lok Sabha Election 2024 को लेकर बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष

स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़/गुरुग्राम, 19 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी 22 जुलाई को हिसार में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। प्रदेश के 311 मंडल अध्यक्ष, सभी जिलों के जिला अध्यक्षों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के अलावा प्रदेश महामंत्री भी शामिल होंगे। बुधवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय ’’गुरुकमल’’ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने दी। श्री धनखड़ ने बताया कि मिशन-2024 (Lok Sabha Election 2024) की दृष्टि से यह बैठक बहुत ही खास होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और रणनीति को फाइनल स्वरूप दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने अपने तीन साल के सफल कार्यकाल के दौरान हुए कार्यक्रमों, चुनौतियों और उपलब्धियों को भी पत्रकारों के साथ साझा किया।

Contents
— हिसार में होने वाली Lok Sabha Election 2024 को लेकर बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्षभाजपा नगर निगम के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयारशक्ति केंद्र प्रमुखों की हर जिले में कार्यशालालाखों कार्यकर्ता संगठन की मजबूती लिए कर रहे हैं काम

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि भाजपा प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस अभियान में भाजपा के सभी मोर्चा शामिल होंगे। इसके अलावा बूथ सशक्तिकरण को लेकर अभियान शुरू किया जाएगा। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जून माह में चलाए गए अभियान के तहत जो कार्यक्रम रह गए हैं उन्हें भी पूरा किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 23 जुलाई को 6 पन्ना प्रमुख सम्मेलनों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सोनीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांपला और महेंद्रगढ़ में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, हथीन, होड़ल और पटौदी में मैं स्वयं रहूंगा। अब तक 34 पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो चुके हैं। 23 जुलाई को 40 पन्ना प्रमुख सम्मेलन पूरे हो जाएंगे। 31 अगस्त तक सभी विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलनों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। Lok Sabha Election 2024

भाजपा नगर निगम के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार

नगर निगम के चुनावों पर पूछे गए सवाल पर धनखड़ ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम के अलावा पांच अन्य निगम चुनाव भी होने हैं। हम पन्ने तक पहुंच चुके हैं, ऐसे में चुनाव हमारे लिए उत्सव की तरह है। जैसे ही चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा करेगा पार्टी पूर्णतया तैयार है।
अपने तीन साल के कार्यकाल पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें यह दायित्व बहुत ही चुनौतीपूर्ण वातावरण में मिला था। कोरोना महामारी और किसान आंदोलन चरम पर था। मुझे अपने कार्यकर्ताओं और पूरी टीम पर फक्र है कि ऐसे वातावरण में हमनें काम करना शुरू किया और आगे बढ़ते चले गए। पहला सफल आयोजन 90 की 90 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकालकर किया। हम आगे बढ़े और संगठनात्मक दृष्टि से त्रिदेव पर काम करना शुरू किया। उन्होंने आनंदित होते हुए कहा कि 83 विधानसभाओं में त्रिदेव के कार्यकर्ता तय किए और सभी के सम्मेलन किए। Lok Sabha Election 2024

शक्ति केंद्र प्रमुखों की हर जिले में कार्यशाला

श्री धनखड़ ने बताया कि संगठन को और अधिक मजबूती देने की यात्रा जारी रही। त्रिदेव से उपर की रचना हमारी शक्ति केंद्र प्रमुख की है। हमने शक्ति केंद्र प्रमुखों की हर जिले में कार्यशाला की। इसी समय में आजादी का 75वां वर्ष मनाया गया और एक अदभुत अनुभव से हम सभी गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि वह समय भाव पूर्ण था, देश भक्ति से परिपूर्ण था। भावनाओं से भरे हुए पल में कार्यकर्ताओं के साथ अंडेमान निकोबार द्वीप समूह गए। हमनें उन वीरों को वहां भावांजलि अर्पित की, जो आजादी के लिए लड़े थे जिनको देश की मिट्टी भी नसीब नहीं हुई थी, जिनका अंतिम संस्कार नहीं हुआ था, जिन्हें समुद्र में बहा दिया गया था, उन वीरों को नमन किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 20 दिसंबर 1943 में जहां तिरंगा लहराया था हमने वहां तिरंगा लहराया और उस गौरव के पल को महसूस किया।

लाखों कार्यकर्ता संगठन की मजबूती लिए कर रहे हैं काम

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने अपने काम को आगे बढ़ाया और पन्ना प्रमुख बनाने का लक्ष्य रखा। 3 लाख 46 हजार पन्ने हैं जिस पर हम ढाई लाख पन्ना प्रमुख बना चुके हैं जो रिकार्ड में चढ़ चुके हैं। संगठन गढ़े चलो, पंथ पर बढ़े चलो के मंत्र के साथ हमारे लाखों कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। कोरोना काल में जिस प्रकार हमारे कार्यकर्ताओं ने काम किया लोगों की सेवा की उससे मैं अभिभूत हूं। जब कोई पूछता है कि आपने भगवान को देखा है तो मैं यही कहता हूं कि कार्यकर्ताओं में मुझे भगवान के दर्शन होते हैं।

यह भी पढ़े :- फर्जी डिग्री विवाद, 20 सालों का रिकार्ड होगा चेक

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। लगभग 22 से 23 लाख सदस्य हैं। पन्ना प्रमुख सम्मेलन पूरे होने के बाद हमारे पास पांच लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी हो जाएगी जिनसें हम सीधी बात कर सकते हैं और उन्हें कोई भी काम दे सकते हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर हमने जून महीने में 9 सफल रैलियां की। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि 25 जून को एक साथ तीन रैलियों का आयोजन किया गया और दो पन्ना प्रमुख सम्मेलन हुए। हमारे कार्यकर्ता जज्बे के साथ काम करते हैं और मुझे उनके साथ काम करने पर फक्र होता है l

Lok Sabha Election 2024

रोजाना ब्रेकिंग न्यूज व ताजा ख़बरें पाने के लिए 77175-56441 को अपने whatsaap ग्रुप में शामिल करें

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva July 19, 2023 July 19, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

चंडीगढ़पंजाब

जापान की कई कम्पनी पंजाब में करेगी निवेश: Bhagwant Singh Mann

December 10, 2025
Ashwani Sharma President BJP
पंजाब

हाई कोर्ट जाने की तैयारी में भाजपा, पंजाब में चुनावी टकराव तेज़

December 4, 2025
Bikram Majithia in illegal mining
पंजाब

बिक्रमजीत मजीठिया को लेकर हाई कोर्ट का आया फैसला

December 4, 2025
पंजाब

अमित शाह को मिले Rajinder Gupta, लम्बी हुई मीटिंग

December 1, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?