पंजाब

जी. ओ. जी. स्कीम सम्बन्धी मसलों पर विचार करेगी सरकार, जौड़ामाजरा ने दिया भरोसा

17 Views
Chetan Singh Jodamajra
Chetan Singh Jodamajra

-- पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए हर संभव कदम उठाया जायेगा : चेतन सिंह जौड़ामाजरा

-- प्रतिनिधियों को उनकी शिकायतों के निपटारे का दिया भरोसा

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 24 मार्चl
पंजाब के रक्षा सैनिकों की कल्याण के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व के अंतर्गत, 24 मार्च, 2023 को रक्षा सेवा कल्याण (डी. एस. डब्ल्यू) मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा की अध्यक्षता अधीन पुरानी जीओजी स्कीम के मुद्दों को हल करने सम्बन्धी विचार-चर्चा करने के लिए एक मीटिंग की गई। प्रमुख सचिव डी. एस. डब्ल्यू., श्री जे. एम. बालामुरूगन, आई. ए. एस., ब्रिगेडियर भुपिन्दर सिंह ढिल्लों (सेवामुक्त), डायरैक्टर डीएसडब्ल्यू और ब्रिगेडियर तेजवीर सिंह मुंडी (सेवामुक्त), ऐमडी, पैसको की उपस्थिति में मेजर हरदीप सिंह, फ्लायंग ऑफ़िसर कमल वर्मा, सब-मेजर अमरीक सिंह और पंजाब के अलग-अलग जिलों के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में जी. ओ. जी. की 11 सदस्यीय टीम के साथ विचार-चर्चा किया गया। इस मुद्दे पर स्थायी कमेटी के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा

यह भी पढ़े : ‘‘पंजाब को दोबारा पंजाब बनाना है, नही बनने देंगे अफगानिस्तान’’

मीटिंग को संबोधन करते हुये कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने पूर्व जीओजी सैनिकों की तरफ से किये गए प्रयासों की सराहना की और इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से उनको हर तरह की सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने आगे दोहराया कि भगवंत मान सरकार हमारे रक्षा बलों के जवानों के बलिदानों का सम्मान करती है क्योंकि वह कठिन और सख़्त हालातों में काम करते हैं और सामाजिक सशक्तिकरण और भ्रष्टाचार विरोधी सेवाओं के प्रति अपनी वचनबद्धता से अच्छी तरह अवगत हैं।

मंत्री ने जी. ओ. जी. के प्रतिनिधि को भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे पर स्थायी कमेटी के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा और 30 अप्रैल तक समयबद्ध ढंग के साथ जानकारी सभी को दी जायेगी।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts