पंजाब

राज्यपाल कर रहे हैं तंग, अकेले लड़ रहे हैं भगवंत मान

59 Views
Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann School of Eminance ludhiana Lok Sabha Election
Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann School of Eminance ludhiana

Arvind kejriwal बोले, राज्यपाल के जरिए केंद्र सरकार कर रही है तंग परेशान

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Lok Sabha Election Punjab : केंद्र सरकार और राज्यपाल लगातार आम आदमी पार्टी की सरकारों को तंग करने में लगे हुए हैं। दिल्ली में तो यह आम सी बात हो चुकी है जब लेफ्टिनेंट गवर्नर दिल्ली सरकार को परेशान करने में लगे हुए हैं तो अब पंजाब में भी राज्यपाल भगवंत मन की सरकार को परेशान कर रहे हैं। पंजाब में केंद्र सरकार और राज्यपाल से अकेले भगवंत मान लड़ाई करने में लग रहे हैं। इतना ज्यादा तंग परेशान किया जा रहा है कि पंजाब के 8000 करोड रुपए तक रोक लिए गए परंतु फिर भी पंजाब की सरकार विकास कार्यों में लगी हुई है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पर यह दोष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लुधियाना में स्कूल का इमीनेंस का उद्घाटन करते हुए लगाया गया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लेकिन आप देख रहे हो किस तरह से केंद्र सरकार तंग कर रही है. दिल्ली में कर रही है उसको तो मैं देख रहा हूं लेकिन पंजाब के अंदर जिस तरह से अकेले भगवंत मान लड़ रहे हैं। बीजेपी से लड़ रहे हैं, केंद्र सरकार से लड़ रहे हैं, गवर्नर से लड़ रहे हैं. पंजाब के हक के 8000 करोड रुपए केंद्र सरकार लेकर बैठी है। यह पैसे केंद्र सरकार या फिर राज्यपाल के नहीं है यह पैसा तो पंजाब के लोगों का है जो कि उन्हें मिलना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर यह 8000 करोड़ पंजाब को अपने हक का मिल जाता तो पंजाब में इससे ज्यादा स्कूल और अस्पताल बन पाए परंतु केंद्र सरकार ऐसा नहीं होने देने जा रहा है। 

Lok Sabha Election Punjab : 13 सीटों पर जिताएं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी को पता है कि केंद्र सरकार और राज्यपाल किस तरीके से पंजाब को परेशान करने में लगे हुए हैं इसलिए अभी मुख्यमंत्री भगवंत मान अकेले ही लड़ने में लगे हुए हैं। अगर आगामी लोकसभा चुनाव में 13 सीटों (Lok Sabha Election Punjab) पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जीता दिया गया तो भगवंत मान को केंद्र सरकार और राज्यपाल से लड़ने के लिए 13 हाथ और मिल जाएंगे। जिससे लड़ाई और अच्छे ढंग से लड़ी जा सकती है। केजरीवाल ने लुधियाना में पंजाब के लोगों से मांग की है कि आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Punjab) में आम आदमी पार्टी के हक में प्रचार करते हुए उन्हें को ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाए।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts