चंडीगढ़

Green Tea Side Effects: आप भी ग्रीन टी का करते है सेवन तो हो जाए सावधान

37 Views
Green Tea Side Effects
Green Tea Side Effects

Green Tea Side Effects: ग्रीन टी का भूल कर भी खाली पेट न करें सेवन

अक्सर ही हम सुबह उठते ही चाय (Green Tea Side Effects) का सेवन करने के बारे में सोचते है क्यूंकि सर्दियों का मौसम आ चूका है और ठण्ड से बचने के लिए हम चाय का ही सेवन करते है। अक्सर लोग दूध की चाय पीना पसंद करते है लेकिन कुछ लोग अपने वजन को देखते हुए ग्रीन टी का उपयोग करना पसंद करते है। वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर लेवल घटाने के लिए ग्रीन टी सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। Green Tea Side Effects

एक्सपर्ट की माने तो अक्सर ही ग्रीन टी का सेवन करने के लिए कहते है, ग्रीन टी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और व्यक्ति लंबे समय तक एक्टिव रहता है। ग्रीन टी के सेवन करने से हम टेंशन फ्री रहते है।अक्सर देखा गया है कि अपने शरीर को लेकर यानी मेन्टेन करने के लिए ग्रीन टी का उपयोग करते है। Green Tea Side Effects in Hindi

अक्सर ही लोग जब मन किया ग्रीन टी का सेवन कर लेते है और कई लोग इस के बारे में सर्च करते है की ग्रीन टी किस समय और कब सेवन करने में अधिक फायदा होता है। दरअसल कई लोगों का कहना है कि ग्रीन टी का इस्तेमाल रात को सोने से पहले करना चाहिए और कुछ का मानना है, कि ग्रीन टी को आप नॉर्मल चाय से रिप्लेस कर सकते हैं। वहीं जिस तरह ग्रीन टी पीने के फायदे हैं ठीक उसी तरह इसके कुछ नुकसान भी हैं। आज इस लेख में हम आप को ग्रीन टी के हमारे शरीर को क्या क्या नुकसान हो सकते है। बस आप ने ये पूरा लेख पढना है। Green Tea Side Effects

क्या खाली पेट ग्रीन टी सेवन करनी चाहिए

अक्सर ही लोग खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करते है लेकिन एक्सपर्ट एक्सपर्ट का मानना है कि सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है, दरअसल ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स होते हैं। ग्रीन टी का खाली पेट सेवन करने से हमारे पेट में एसिड बना सकता है जिस के कारण पेट दर्द, जलन और कब्ज जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। ग्रीन टी को हमेशा खाना खाने के बाद या खाना खाने के बीच में पीनी चाहिए। बता दें कि ग्रीन टी में कैफीन पाया जाता है जो गैस्ट्रिक जूस को डाइल्यूट करके पेट को नुकसान पहुंचता है। Green Tea Side Effects

यह खबर भी पढ़े :

किस समय पीना चाहिए ग्रीन टी

ग्रीन टी को नाश्ते के कम से कम 1 घंटा बाद पी सकते है और शाम को भी सेवन कर सकते है। ग्रीन टी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और यह वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती है। ग्रीन टी को 1 दिन में 3 से 4 बार सेवन कर सकते है। ग्रीन टी में चीनी और दूध को मिक्स न करें। ग्रीन टी को खाने के तुरंत बाद न सेवन करें।

ग्रीन टी पीने के फायदे

वजन को करता है कम:

ग्रीन टी में एंटी अक्सिडेंट होते है जो हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद अकर्ता है। ग्रीन टी के सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन घटने में मदद मिलती है। इसके लगातार सेवन से हमारे शरीर को मेन्टेन रखने में मदद करता है। Green Tea Side Effects

दिल को रखता है तंदरुस्त:

ग्रीन टी के सेवन करने से शरीर के कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लगातार सेवन करने से LDL ख़राब कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है और HDL अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ावा देता है। जिस से दिल और दिमाग की नसों में चर्बी को जमने नहीं देता है जिस से दिल का दौरा और दिमाग के स्ट्रोक को रोकने में मदद करता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद:

ग्रीन टी में कैफीन और एल थीनाइन होने से हमें टेंशन मुक्त करने से मदद कर सकता है। दरअसल ग्रीन टी चिंता को कम करने के साथ साथ मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार कर सकतीं हैं। ग्रीन टी में एक तरह का केमिकल होता है। ऐसे में संतुलित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है।

ग्रीन टी के नुकसान
  • ग्रीन टी के सेवन से पेट दर्द, कब्ज और लिवर संबंधी प्रॉब्लम आ सकती है।
  • ग्रीन टी में टैनिक एसिड नामक तत्व होता है, जो हमारे दांतों में दाग और मसुडो की प्रॉब्लम को बढ़ा सकता है।
  • ग्रीन टी में कैफीन मौजूद होता है, ऐसे में इसके अधिक सेवन से अनिद्रा, सिरदर्द, कंपकंपी और चिंता जैसी परेशानियां हो सकती है।
  • अगर आप को लीवर जैसी प्रॉब्लम है तो आप ग्रीन टी का बिलकुल भी सेवन न करें। अगर इसका उपयोग करते है तो नार्मल इन्सान को भी लीवर की प्रॉब्लम हो सकती है।

इस लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, जो किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। अगर आप ने इसका उपयोग करना है तो पहले अपने डॉक्टर से जरुर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस इस की कोई पुष्टि नहीं करता है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts