पंजाब

एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत, बच्चे हुए अनाथ

15 Views
Road Accident
Road Accident

Road Accident : जीरकपुर में एक दुकान चलाता था परिवार

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Road Accident : पंजाब के मोहाली जिले के अधीन आने वाले जीरकपुर में एक ट्रक टिप्पर द्वारा स्कूटी को जोरदार टक्कर मारने से पत्नी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है। यह परिवार जीरकपुर में एक दुकान चलाता था और मौत होने के पश्चात इनका बेटा और बेटी अनाथ हो गए हैं। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। 

जानकारी अनुसार जीरकपुर में रहने वाले रजनीश गोयल और उसकी पत्नी निशु मंगलवार को सुबह शॉपिंग करने के लिए घर से स्कूटी पर सवार होकर निकले थे और चंडीगढ़ सड़क के पास तेज रफ़्तार आ रहे एक टिप्पर ने उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के दौरान लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की गयी परंतु हादसा इतना जोरदार था कि दोनों को बचाया नहीं जा सका। पुलिस द्वारा ट्रक टिप्पर मलिक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इन दिनों नेशनल हाइवे पर हादसों में काफी ज्यादा बदौतरी हुई है और सुबह व शाम के इन हादसों की गिनती काफी ज्यादा है क्योंकि इन दिनों धुंद के चलते हादसे काफी हो रहे है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Tags: #Punjab
Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts