पंजाब

जल्द नाजायज कॉलोनी को मिलेगा बिजली-पानी

1 Views
Punjab chief Minister Bhagwant Mann
Punjab chief Minister Bhagwant Mann

Punjab chief Minister Bhagwant Mann का ऐलान जल्द होगा जारी नोटिफिकेशन

पंजाब की नाजायज कॉलोनी के लिए बड़ी खबर है कि जल्द ही उन्हें लीगल करार दे दिया जाएगा जो कालोनियां लीगल होने से किसी कारण बाकी रहती नजर आएंगे तो उन्हें भी बिजली पानी से महरूम नहीं किया जाएगा। उन सभी कॉलोनी में बिजली पानी जल्द से जल्द दे दिया जाएगा। यह बड़ा ऐलान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab chief Minister Bhagwant Mann) द्वारा लुधियाना में किया गया है। 

Punjab chief Minister Bhagwant Mann ने कहा कि सभी के घर में बिजली पानी का मीटर लगेगा चाहे कॉलोनी नाजायज है या फिर जायज है। इस बात को इस एंगल से नहीं देखा जाएगा। इन कॉलोनी में बने हुए मकान चाहे 20 गज के हैं चाहे 50 गज के हैं। उन घरों में रहने वाले बच्चों को दिए या फिर लालटेन की रोशनी में नहीं रखा जाएगा। उन्हें बाकायदा बिजली की रोशनी मिलेगी, इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है।

नाजायज कॉलोनी के लिए भी सरकार कर रही है कार्रवाई

पंजाब भर में बनी हुई नाजायज कॉलोनी को जायज करने के लिए भी कार्रवाई सरकार की तरफ से शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी शुरुआती दौर में इसके मामले में कुछ भी नहीं बताया जा रहा है परंतु इतना जरूर जानकारी मिल रही है कि जल्द ही इस संबंध में एक पॉलिसी आने वाली है। जिसके तहत सभी नाजायज कॉलोनी को जायज करार देने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में इशारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab chief Minister Bhagwant Mann) द्वारा लुधियाना में कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share