चंडीगढ़

Internet shutdown punjab : पंजाब के कई इलाकों में इंटरनेट बंद

37 Views
Internet shutdown in punjab
Internet shutdown in punjab

किसी आंदोलन को देखते हुए बंद किया गया इंटरनेट

दी स्टेट हैडलाइन
चंडीगढ़।
Internet shutdown punjab : किसानों के आंदोलन को देखते हुए पंजाब के कई इलाकों में इंटरनेट की सुविधा को बंद कर दिया गया है। जिसके चलते पंजाब के कुछ इलाकों में आम लोगों को काफी ज्यादा परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। जिन इलाकों में इंटरनेट बंद किया गया है। वह हरियाणा से सटे हुए इलाके ही बताई जा रहे हैं क्योंकि सरकार को इस बात का शक है कि हरियाणा के साथ जुड़े हुए इलाकों में इंटरनेट के जरिए किसी भी तरह के अफवाह फैल सकती है। इससे काफी ज्यादा गंभीर नतीजा भी निकाल सकते हैं। जिस कारण ही जहां-जहां पर पंजाब के साथ हरियाणा का बॉर्डर लगता है और किसानों द्वारा उन बॉर्डर के जरिए हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश की जा रही है।

उन सभी इलाकों में इंटरनेट (Internet shutdown punjab) की सुविधा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में अधिकृत आदेश सामने नहीं आए हैं परंतु हरियाणा से सटे हुए पंजाब के इलाकों में रहने वाले लोग लगातार इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि मंगलवार सुबह से ही उनके मोबाइल फोन का इंटरनेट बंद चल रहा है। जिसके चलते वह किसी भी तरह का काम इंटरनेट के जरिए नहीं कर पा रहे हैं।

Internet shutdown punjab : आंदोलन खत्म नहीं हुआ तो बंद रहेगा इंटरनेट

पंजाब के जिन इलाकों में कुछ देर के लिए इंटरनेट बंद किया गया है अगर किसानों का आंदोलन जल्द ही अगले कुछ घंटे में शांत नहीं हुआ तो इंटरनेट बंद (Internet shutdown punjab) करने आदेशों को आगे बढ़ाया भी जा सकता है। जिसके चलते बुधवार शाम तक भी पंजाब से सटे इलाकों में इंटरनेट की सुविधा बहाल होने की उम्मीद कम लगाई जा रही है। हालांकि अगर किसानों का आंदोलन शांत हो जाता है तो उसके पश्चात इंटरनेट की सुविधा को बहाल करने का फैसला लिया जा सकता है। यह जानकारी पंजाब के अलग-अलग इलाकों में रह रहे लोगों और सूत्रों के अनुसार ही दी जा रही है क्योंकि पंजाब सरकार की किसी भी अधिकृत अधिकारी द्वारा इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts