चंडीगढ़

पंजाब कांग्रेस ने घेरा हरियाणा दफ्तर, विज को गिरफ्तार करने की मांग

70 Views

Punjab Congress : पूर्व विधायक व सांसद मेंबरों सहित प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
किसानों के धरने व हरियाणा सरकार की तरफ से उन पर की जा रही गोलीबारी को लेकर Punjab Congress के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा हरियाणा भाजपा के दफ्तर को ही घेर लिया गया है। हरियाणा भाजपा के दफ्तर के बाहर धरना देने के साथ-साथ पंजाब कांग्रेस के लीडरों द्वारा हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को गिरफ्तार करने की भी मांग कर डाली है। पंजाब कांग्रेस के अचानक दिए गए धरने को लेकर हरियाणा भाजपा भी अचंबे में आ गई और स्थिति ऐसा पैदा हो गई कि तुरंत चंडीगढ़ पुलिस को इसके बारे में सूचित किया गया।

अचानक से दिए गए इस धरने को लेकर पहले से किसी भी तरह की तैयारी नहीं होने के चलते Punjab Congress के सभी लीडर विधायक व प्रधान बीजेपी दफ्तर के मुख्य गेट तक पहुंच गए थे जहां पर इन्होंने धरना लगाते हुए काफी देर तक प्रदर्शन किया इसी दौरान चंडीगढ़ पुलिस की एक टुकड़ी ने आकर पंजाब कांग्रेस के लीडरों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इस दौरान कही जो आजमाइश हुई और धक्का मुक्की भी की गई भी की गई।

पंजाब कांग्रेस के लीडरों को गिरफ्तार करके ले जाया गया पुलिस थाने

चंडीगढ़ पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स के साथ यहां पर पहुंची थी और उनकी गिनती को देखते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह द्वारा काफी हद तक गिरफ्तारी को रोकने की कोशिश की गई परंतु पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली पंजाब कांग्रेस के प्रधान के सहित आधी दर्जन विधायकों व पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र कौर भट्टल को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इन सभी को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 थाने में ले जाया गया है।

Punjab Congress protest
Punjab Congress protest

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts