पंजाब

Landslide in shimla: जमीन खिसकने से 50 लोग मलबे में दबे, 9 शव निकाले

6 Views
2000 Note Date Extend
2000 Note Date Extend

Landslide in shimla: बारिश से जमीन खिसकी, मंदिर दबा

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़।
Landslide in shimla:हिमाचल प्रदेश के शिमला में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते जमीन खिसक गई जिस की चपेट में शिव मंदिर आ गया है। आज सावन के सोमवार को पूजा करने आए 50 लोग के करीब मलबे में दब जाने की खबर प्राप्त हुई हैं। जिनमे से 9 शव निकाले जा चुके हैं जबकि अन्य श्रद्धालुओं को निकालने की कोशिश जारी है। बताया जा रहा है कि शिमला के समर हिल स्थित इलाके में यह हादसा हुआ है। यहाँ जमीं खिसकने से शिव मंदिर चपेट में आ गया इसके चलते करीब 50 लोग मलबे में दब गए। पुलिस और प्रशासन द्वारा लगतार श्रद्धालुओं को निकलने का रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। Landslide in shimla

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर कहा कि शिमला से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। शिमला में भारी बारिश के कारण समरहिल के नजदीक शिव मंदिर ढह जाने के कारन 50 लोग मलबे के निचे दब गये है अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं। लोकल प्रशासन मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। Landslide in shimla

यह खबर भी पढ़े :

कुदरती कहर जारी

पहाड़ी इलाको में कुदरत का कहर जारी है और लगातार आसमान से आफत बरस रही है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारन कई जगह पर जमीन खिसक जाने की घटनाएं बढ़ रही है। हिमाचल सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रही है इसके चलते कई जगह पर रास्ते बंद हैं। ऐसे में सरकार ने स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं और होने वाली भी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts