चंडीगढ़

आरडीएफ को छोड़ो पहले दो 50 हजार करोड़ का हिसाब किताब

31 Views
CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

Governor vs Bhagwant Mann: राज्यपाल का भगवंत मान को धमाकेदार पत्र

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मन (Governor vs Bhagwant Mann) को धमाकेदार पत्र लिखते हुए कहा है कि आरडीएफ के बारे में बाद में बात करेंगे पहले आप यह बताएं कि 50 हजार करोड़ का जो कर्ज सरकार ने लिया है वह कहां पर खर्च किया है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने इस पत्र के जरिए आम आदमी पार्टी की सरकार को कर्ज लेकर फालतू खर्च करने के मामले में सवाल खड़े कर दिए हैं।

पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान से 5637 करोड़ रूपये की ग्रामीण विकास निधि (आरडीएफ) संबंधी प्राप्त एक पत्र पर प्रतिक्रिया जारी की। पत्र में, राज्यपाल ने वर्तमान में न्यायाधीन आरडीएफ मुद्दे से जुड़ी जटिलताओं को उजागर करते हुए पंजाब के लोगों की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

मुख्यमंत्री को लिखे जवाबी पत्र में, राज्यपाल ने पंजाब के लोगों की सेवा करने के अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा व्यक्त की और भारत के प्रधानमंत्री के समक्ष आरडीएफ का मामला उठाने में हस्तक्षेप के लिए मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार किया। हालाँकि, राज्यपाल ने यह भी कहा कि मामला वर्तमान में न्यायाधीन है और मुख्यमंत्री ने उन्हें इस मामले में शामिल करने से पहले ही भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा दिया था।

यह खबर भी पढ़े :

पंजाब के राज्यपाल ने न्यायाधीन मामले के बीच लोगों को निरंतर सेवा का दिया आश्वासन

राज्यपाल ने कानून की उचित प्रक्रिया का सम्मान करने और मामले पर न्यायिक निर्णय की प्रतीक्षा करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई भी आगे की कार्रवाई करने से पहले न्यायिक प्रक्रिया के परिणाम की प्रतीक्षा करना ही उचित होगा। Governor vs Bhagwant Mann

इसके अलावा, राज्यपाल ने राज्य की वित्तीय स्थिति के संबंध में बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब पर लगभग 50,000 करोड़ का कर्ज बढ़ गया है। आरडीएफ मामले के हल के लिए आगे बढ़ते हुए, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से ऋण की इस भारी-भरकम राशि के उपयोग संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान करने को कहा है। राज्यपाल का मानना है कि यह जानकारी उन्हें प्रधानमंत्री के समक्ष मामले को प्रभावी ढंग से पेश करने और यह दर्शाने में सक्षम बनाएगी कि धन का उपयोग पंजाब के लोगों के लिए एक जिम्मेदार तरीके से और उनके कल्याण के लिए किया गया है। Governor vs Bhagwant Mann

पंजाब और इसके निवासियों के सर्वोत्तम हितों को बनाए रखने के प्रति राज्यपाल पूरी तरह से समर्पित हैं। राज्य के वित्त और संसाधनों से संबंधित मामलों में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की उनकी प्रतिबद्धता पंजाब के लोगों की निष्ठापूर्वक सेवा करने की उनकी अटूट दृढ़ता को दर्शाती है। Governor vs Bhagwant Mann

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts