पंजाब

Liquor Shop for Women: AAP सरकार ने महिलाओं के लिए खोला शराब का ठेका

1 Views
2000 Note Date Extend
2000 Note Date Extend

Liquor Shop for Women: पंजाब कांग्रेस और BJP ने AAP सरकार को घेरा

दी स्टेट हेडलाइंस
पंजाब/चंडीगढ़।
यह ठेका जालंधर के लंबा पिंड चौक पर खोला गया है और इस पर विशेष तौर पर वूमेन फ्रेंडली लिखा गया है। इस शराब के ठेके को लेखर सियासत गरमह गई है, पंजाब कांग्रेस और पंजाब BJP (भाजपा) ने AAP सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।  
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि AAP सरकार की तरफ से महिलाओ के लिए शराब का ठेका खोलना बहुत शर्मनाक हरकत है। उन्होंने ने कहा कि AAP सरकार ने पुरे पंजाब में 3 महीनो मैं पंजाब को नशा मुक्त करना था, इन्होने नशा तो क्या ख़तम करना था। अब ये महिलाओ को भी शराब का आदि बना रहे है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब तो पहले ही नशे के कारन पंजाब की जवानी को निगल रहा है क्या यही बदलाव है हमें नहीं चाहिए ऐसा बदलाव। उन्होंने ने कहा कि CM मान महिलाओ के लिए शराब के ठेके खोलकर क्या करना चाहते है इसके नतीजे बहुत ही खतरनाक होंगे। Liquor Shop for Women

यह खबर भी पढ़े :

CM मान शराब प्रेमी-पंजाब भाजपा

पंजाब भाजपा ने कहा कि CM मान शराब प्रेमी है उन्होंने ने महिलाओ के लिए शराब का ठेका खोल ये साबित कर दिया। पंजाब भाजपा मिडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने कहा कि पंजाब पहले ही नशों के कारन पहले ही कई घर बर्बाद हो चुके है और बाकि कसर AAP सरकार ने महिलाओ के लिए शराब ठेका खोलकर ये कमी भी पूरी कर दी। उन्होंने ने कहा कि AAP सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान लोगों से युवाओं को नशों से बाहर निकालने का दावा किया था और सरकार बनने के बाद AAP सरकार अपने वायदे भूल गई है और महिलाओं के लिए भी ठेके खोले जा रहे हैं। Liquor Shop for Women

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts