AAP सांसद Malvinder Kang ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
चंडीगढ़, 17 मई (ध्रुव)। Malvinder Kang ने भारतीय चुनाव आयोग को एक विस्तृत पत्र लिखकर चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) एक्सरसाइज को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का असर पंजाब के असली वोटर्स, खासकर बड़ी संख्या में विदेशों में रह रहे एनआरआई पंजाबी वोटर्स पर पड़ सकता है।
कंग ने आरोप लगाया कि जिस तरीके से SIR एक्सरसाइज लागू की जा रही है, उससे इसकी पारदर्शिता और उद्देश्य पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में वोटर सूची संशोधन के दौरान बड़े पैमाने पर नाम हटाने की घटनाएं सामने आई थीं और पंजाब को ऐसी किसी भी संभावित वोटर हेराफेरी का शिकार नहीं बनने दिया जाना चाहिए।
पंजाब के असली वोटर्स के नाम काटने की कोशिश? कंग ने उठाए सवाल
AAP सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार पंजाब और पंजाबियों को कमजोर करने की कोशिश करती रही है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों और पंजाब की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ और अब वोटर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के जरिए असली पंजाबी वोटरों को मतदाता सूची से बाहर करने की आशंका बढ़ रही है।
कंग ने कहा कि पंजाब लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ा रहा है और किसी भी नागरिक के वोट के अधिकार को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
Malvinder Kang ने एनआरआई वोटर्स के लिए मांगी विशेष सुविधा
चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में कंग ने कहा कि विदेशों में रहने वाले लाखों पंजाबी नागरिकों का अपनी मातृभूमि से गहरा भावनात्मक और लोकतांत्रिक रिश्ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि सख्त समय सीमा, फिजिकल वेरिफिकेशन और जटिल प्रक्रिया के कारण कई वास्तविक एनआरआई वोटर्स के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हट सकते हैं।
उन्होंने चुनाव आयोग से निम्नलिखित कदम उठाने की मांग की:
- एनआरआई वोटर्स के लिए ऑनलाइन और डिजिटल वेरिफिकेशन सिस्टम
- दस्तावेज जमा करने के लिए लचीली समय सीमा
- भारतीय दूतावासों और कॉन्सुलेट के जरिए वेरिफिकेशन सहायता
- शिकायतों के समाधान के लिए डेडिकेटेड ग्रिवेंस सिस्टम
- अस्थायी रूप से विदेश में रहने वाले पुराने वोटर्स के नाम हटाने से रोकने के लिए सुरक्षा उपाय
पंजाब में सख्त वेरिफिकेशन शेड्यूल पर उठाए सवाल
कंग ने सवाल किया कि जब कुछ अन्य राज्यों में भी चुनाव होने हैं, तो पंजाब में ही इतना सख्त वेरिफिकेशन शेड्यूल क्यों लागू किया जा रहा है। उन्होंने इसे “चुनावी दबाव” बताते हुए कहा कि इसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।
सभी राजनीतिक दलों और लोगों से की अपील
AAP सांसद ने पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों और आम लोगों से सतर्क रहने और मिलकर काम करने की अपील की, ताकि किसी भी असली पंजाबी वोटर का नाम मतदाता सूची से न हटे।
उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी (AAP) वोटरों के अधिकारों को प्रभावित करने वाले किसी भी कदम का विरोध करेगी और पूरी पारदर्शिता के साथ वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया की मांग करती रहेगी।
यह भी पढ़े :- Surjit Singh Rakhra आम आदमी पार्टी में हुए शामिल