पंजाब

चुनाव में नौकरियां बांटते फिर रहे हैं मनप्रीत बादल

62 Views

रेल मंत्री को बोल लगवा दूंगा रेलवे में नौकरी, PRTC में भी हो जाएगा जुगाड़

गीदड़वाहा विधानसभा चुनाव के बीच में भाजपा के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल नौकरियां बांटते फिर रहे हैं। मनप्रीत सिंह बादल की एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि रेलवे मंत्री अगले 7-8 दिन इसी विधानसभा क्षेत्र में रहेगा और अगर किसी का रेलवे में फॉर्म भरा हुआ है तो वह रोल नंबर दे दे क्योंकि वह रेलवे मंत्री को बोलकर तुरंत उसे रेलवे में नौकरी लगवा देंगे। मनप्रीत बादल है यहां पर यह भी दावा किया है कि BSF सहित केंद्रीय फोर्स में वह किसी को भी नौकरी लगवा सकते हैं। केंद्र सरकार की नौकरियां को बांटने के साथ-साथ मनप्रीत बादल पंजाब सरकार के अधीन आने वाले पीआरटीसी में भी नौकरियां देने की बात कर रहे हैं।

मनप्रीत बादल ने कहा है कि पीआरटीसी में एमडी उनका खास व्यक्ति है और वह किसी को भी ड्राइवर या कंडक्टर लगवा सकते हैं। मनप्रीत बादल द्वारा किए जा रहे इन नौकरी लगवाने की वायदों की वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

अभी तक मनप्रीत बादल का इस वीडियो के संबंध में कोई भी स्पष्टीकरण भी नहीं आया है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts