पंजाब

Master Saleem ने माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में जा कर मांगी माफ़ी

42 Views
Master Saleem
Master Saleem

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़।
पिछले दिन वायरल विडियो में मास्टर सलीम (Master Saleem) माता श्री चिंतपूर्णी जी के बारे में अपशब्द बोलते हुए दिखाई दे रहे थे। उस विडियो के वायरल होने पर हिन्दू धर्म के लोगो में काफी रोष पाया जा रहा था और पुरे हिन्दुस्तान में मास्टर सलीम के खिलाफ धार्मिक भावनायो को भड़काने के तहत 295ए और आईपीसी तहत केस दर्ज करने के लिए दरखास्त दी जा रही थी। Master Saleem apologized

इसको जहा मास्टर सलीम ने माफ़ी मांगी उधर मास्टर सलीम ने माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में हाथ में मां की चुनरी प्रसाद लेकर जयकारे लगाते हुए माथा टेकने के लिए भी पहुंचे। उन्होंने ने कहा कि उनसे भी जो कोई गलती हुई है उसके लिए वह माफी मांगते हैं और मां उनकी भूल को माफ करेगी। मंदिर में प्रवेश से पहले लगी श्री गणेश जी और हनुमान जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की। इसके बाद लाइन में लगकर दरबार तक पहुंचे। Master Saleem Visit Mata Chintpurni Temple

यह खबर भी पढ़े :

Master Saleem ने पुजारी भाइयो से मांगी क्षमा

उन्होंने ने कहा कि मैं पुजारी भाइयों, यहां के बुजुर्गों-सबसे क्षमा याचक हूं। उनका शुक्रगुजार भी हूं कि उन्होंने उन्हें माफ कर दिया है। मैं सभी का धन्यवादी हूं। मैं ऐसे ही माता की सेवा करता रहूंगा, मां के भजन गाता रहूंगा। इसके बाद मास्टर सलीम ने मां का भजन 'रज के रजाया सानूं माता ने, चरणी लगाया सानूं माता ने' भी गाकर सुनाया।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts