पंजाब

Modi Government ने देश में लगाया अघोषित लॉकडाउन

9 Views
Modi Government has imposed an undeclared lockdown in the country
Modi Government has imposed an undeclared lockdown in the country

Modi Government को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया बड़ा ब्यान

पटना, 18 मई 2026 (ध्रुव)। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने केंद्र की Modi Government पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, नागरिकों पर प्रतिबंध और आर्थिक हालात को लेकर पारदर्शिता की कमी के जरिए देश में “अघोषित लॉकडाउन” जैसी स्थिति पैदा कर दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi से देश के तेल, गैस और सोने के भंडारों की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि विभिन्न राज्यों के चुनावों तक तेल की कीमतों को जानबूझकर स्थिर रखा गया और चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला गया।

‘देश को आर्थिक स्थिति का सच जानने का अधिकार’

मीडिया से बातचीत के दौरान भगवंत मान ने कहा कि देश के नागरिकों को भारत की वास्तविक आर्थिक स्थिति जानने का पूरा अधिकार है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार तेल, गैस और सोने के भंडारों की जानकारी सार्वजनिक करे, ताकि लोग देश की वास्तविक आर्थिक स्थिति को समझ सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार को तथ्यों को छिपाने के बजाय आर्थिक संसाधनों की स्थिति को पारदर्शी तरीके से जनता के सामने रखना चाहिए।

पेट्रोल-डीजल कीमतों पर Modi Government पर निशाना

ईंधन कीमतों में वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनावों से पहले कीमतें नहीं बढ़ाई गईं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और खाड़ी देशों में तनाव का हवाला देकर लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है।

भगवंत मान ने कहा कि बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

एस.आई.आर. प्रक्रिया में वास्तविक मतदाताओं के नाम नहीं कटने देंगे : भगवंत मान

पंजाब में विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यह प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी और Aam Aadmi Party ने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि “न तो वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने दिए जाएंगे और न ही जाली मतदाताओं को जोड़ने की अनुमति दी जाएगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा। भगवंत मान ने आरोप लगाया कि पंजाब में भाजपा के केवल दो विधायक होने के बावजूद पार्टी के सात राज्यसभा सदस्य होना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई गई है।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कानून दुनिया भर की सिख संगत की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है।

उन्होंने कहा कि यह कानून श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अपमान से जुड़े मामलों में कड़ी सजा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाया गया है और पंजाब सरकार इसे पूरी गंभीरता से लागू करेगी।

Punjab Politics: गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी

भगवंत मान ने कहा कि गुरबाणी पूरे मानव समाज के कल्याण का संदेश देती है और उसकी पवित्रता, सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार कानून को उसकी मूल भावना के अनुसार लागू करेगी।

यह भी पढ़े :- Shri Guru Ravidas Ji की शिक्षाओं पर चले देश का नौजवान

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts