पंजाब

Shri Guru Ravidas Ji की शिक्षाओं पर चले देश का नौजवान

13 Views
The youth of the nation should follow the teachings of Shri Guru Ravidas Ji
The youth of the nation should follow the teachings of Shri Guru Ravidas Ji

Manish Sisodia ने सीटी यूनिवर्सिटी में Shri Guru Ravidas Ji पर सेमिनार में की अपील

लुधियाना, 18 मई (ध्रुव)। पंजाब सरकार द्वारा Manish Sisodia को मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल करते हुए सीटी यूनिवर्सिटी में Shri Guru Ravidas Ji की शिक्षाओं पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे राज्यव्यापी समारोहों का हिस्सा था।

सेमिनार को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने युवाओं से Shri Guru Ravidas Ji की शिक्षाओं का पालन कर सामाजिक न्याय, समानता और आर्थिक असमानता के खिलाफ आवाज़ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज भी शिक्षा, अवसरों और आर्थिक संसाधनों में गहरी असमानता बनी हुई है, जिसे खत्म करने में युवाओं की अहम भूमिका हो सकती है।

देश में आर्थिक असमानता पर उठाए सवाल

मनीष सिसोदिया ने आर्थिक असमानता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत की लगभग 40 प्रतिशत संपत्ति केवल 1.5 करोड़ लोगों के पास केंद्रित है, जबकि देश की 50 प्रतिशत आबादी के पास सिर्फ 6 प्रतिशत संपत्ति है। उन्होंने इसे सामाजिक संतुलन के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि आर्थिक अवसरों की बराबरी जरूरी है।

उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों की आवश्यकता है, ताकि युवाओं को भविष्य के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके।

युवाओं को Shri Guru Ravidas Ji के समानता के संदेश पर चलने का न्यौता

सिसोदिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को श्री गुरु रविदास जी के उस सपने को साकार करने की दिशा में काम करना चाहिए, जिसमें भेदभाव, सामाजिक विभाजन और अन्याय से मुक्त समाज की कल्पना की गई थी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में पूरे वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि गुरु साहिब के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों का भी उल्लेख किया और युवाओं के लिए मिस्ड-कॉल अभियान (9090029090) की शुरुआत की।

पंजाब सरकार समानता आधारित समाज के लिए प्रतिबद्ध: दीपक बाली

कार्यक्रम में पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि ऐसे सेमिनारों का उद्देश्य युवाओं को श्री गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सरकार गुरु साहिब के आदर्शों के अनुरूप समावेशी और बराबरी वाले समाज के निर्माण के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक असमानता, सामाजिक भेदभाव और अन्याय जैसे मुद्दों पर युवाओं के सवालों के जवाब देने में ऐसे कार्यक्रम मददगार साबित होंगे।

संत केवल सिंह ने युवाओं को दी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की सलाह

इस अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब से संत केवल सिंह ने भी युवाओं को संबोधित किया और कहा कि सभी लोगों को श्री गुरु रविदास जी द्वारा बताए गए बराबरी और समान अवसरों के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, प्रो-चांसलर डॉ. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, एसडीएम लुधियाना वेस्ट कुलदीप बावा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- भगवंत सिंह मान ने Takht Sri Patna Sahib में टेका माथा

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts