Soldiers : आश्रितों को 10.97 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेसिया राशि वितरित

चंडीगढ़, 25 फरवरी:
शहीदों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 21 सैनिकों, जिनमें 12 शहीद सैनिक और 9 दिव्यांग सैनिक शामिल हैं, के आश्रितों को एक्स-ग्रेशिया के रूप में 10,97,50,000 रुपये की राशि वितरित की है। यह जानकारी आज पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने दी।
मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पंजाब ने हमेशा देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और प्रदेश के युवाओं ने सशस्त्र बलों में अहम योगदान दिया है। पंजाब के सैनिकों ने विभिन्न युद्धों में अद्वितीय बहादुरी दिखाई है, जिससे हमारे देश का नाम गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार इन शहीदों के आश्रितों को उचित सम्मान और वित्तीय सहायता प्रदान करना सुनिश्चित कर रही है।
मंत्री ने आगे बताया कि कई सैनिक छोटी उम्र में ही सेवानिवृत्त हो जाते हैं और उन्हें नौकरियों के अन्य अवसरों की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, युद्ध विधवाओं, दिव्यांग सैनिकों और विश्व युद्ध के बेसहारा सैनिकों को भी सहायता की जरूरत होती है। रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग प्रशिक्षण, पुनः रोजगार और स्वरोजगार कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार अपने बहादुर सैनिकों के बलिदानों को सम्मान देने के अपने कर्तव्य के प्रति दृढ़ संकल्पित है और उनके आश्रितों की हरसंभव सहायता करने के लिए हर समय तैयार है।
Tags
Advertisement

जरूर पढ़ें

Controversy : "एट होम" से पंजाब के पत्रकार गायब, अब नही आता बुलावा

विवाद : चुनाव कमीशन के पास पहुंची भाजपा, आप की शिकायत

लैंड पूलिंग पॉलिसी का नोटिफिकेशन रद्द, कैबिनेट में हुया फैशले

कल होगी कैबिनेट की मीटिंग

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति
Advertisement