होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

Controversy : "एट होम" से पंजाब के पत्रकार गायब, अब नही आता बुलावा

Featured Image

The State Headlines

Updated At 16 Aug 2025 at 07:20 PM

पंजाब के प्रोग्राम पर चंडीगढ़ प्रशासन का कब्जा

आजादी के दिवस के मौके पर हमेशा ही राज्यपाल द्वारा एट होम का प्रोग्राम किया जाता है जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर पंजाब के सभी अधिकारियों सहित पत्रकारों को भी हमेशा बुलावा दिया जाता है परंतु पिछले एक साल से पंजाब के खर्चे पर होने वाले इस एट होम प्रोग्राम पर चंडीगढ़ प्रशासन ने अपना कब्जा जमा लिया है हालात ऐसे हैं कि पंजाब सरकार को कवर करने वाले चंडीगढ़ स्थित पत्रकारों को अब इस प्रोग्राम का बुलावा ही नहीं भेजा जाता है। जबकि पिछले कई दशकों से आज तक ऐसा नहीं हुआ है जो कि पिछले 1 साल से हो रहा है।

पंजाब के राज्यपाल के दफ्तर में पंजाब सरकार के ही अधिकारी तैनात है और पंजाब पब्लिक रिलेशन विभाग का एक अधिकारी वहां पर ड्यूटी दे रहा है परंतु इसके बावजूद भी चंडीगढ़ लोक सम्पर्क विभाग द्वारा इस प्रोग्राम पर अपना कब्जा करते हुए पंजाब सरकार को कवर करने वाले पत्रकारों को इस प्रोग्राम से ही बाहर कर दिया गया है। पिछले 1 साल से पंजाब सरकार को कवर करने वाले पत्रकारों को एट होम में बुलाया ही नहीं जा रहा है, जबकि चंडीगढ़ लोकल प्रशासन को कवर करने वाले पत्रकारों को इस समागम का बुलावा भेजा जा रहा है।

क्या पंजाब का अधिकार क्षेत्र किया जा रहा है खत्म ?

चंडीगढ़ से पंजाब का अधिकार क्षेत्र खत्म करने की कोशिश पिछले लंबे समय से चल रही है और लगातार समागमों से लेकर चंडीगढ़ के दफ्तरों तक में पंजाब का दबदबा खत्म किया जा रहा है। चंडीगढ़ लोक संपर्क विभाग के डायरेक्टर की सीट पंजाब सरकार के कोटे में आती है परंतु अब उसे सीट पर ही भी चंडीगढ़ के ही अधिकारी को बिठा दिया गया है जिसके चलते आप सरकार से संबंधित पत्रकारों को पंजाब के राज्यपाल के ही प्रोग्राम से दूर किया जा रहा है। एट होम प्रोग्राम कभी भी चंडीगढ़ प्रशासन का नहीं रहा है और हमेशा ही पंजाब के राज्यपाल के रूप में यह समागम मनाया जाता है परंतु पहली बार ऐसा होगा की लगातार 1 साल से पंजाब के पत्रकारों को इस समागम से ही दूर कर दिया गया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Controversy : "एट होम" से पंजाब के पत्रकार गायब, अब नही आता बुलावा

Featured Image

विवाद : चुनाव कमीशन के पास पहुंची भाजपा, आप की शिकायत

Featured Image

लैंड पूलिंग पॉलिसी का नोटिफिकेशन रद्द, कैबिनेट में हुया फैशले

Featured Image

कल होगी कैबिनेट की मीटिंग

Featured Image

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Featured Image

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

Featured Image

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Featured Image

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Featured Image

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

Featured Image

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति

Advertisement