Vigilance Bureau Punjab : एएसआई को 15000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 27 फरवरी, 2025
भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के तहत Vigilance Bureau Punjab ने गुरुवार को Patiala के अनाज मंडी Police Station में तैनात Assistant Sub Inspector (ASI) रंजीत सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वीबी के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ उक्त पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था और जांच अधिकारी एएसआई रंजीत सिंह ने मामले में मदद करने के बदले में 15,000 रुपए की मांग की थी। तथ्यों की पुष्टि करने के बाद वीबी की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी एएसआई को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर ही उसके कब्जे से नकदी बरामद की गई।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में आरोपी ए.एस.आई. के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
Tags
Advertisement

जरूर पढ़ें

Controversy : "एट होम" से पंजाब के पत्रकार गायब, अब नही आता बुलावा

विवाद : चुनाव कमीशन के पास पहुंची भाजपा, आप की शिकायत

लैंड पूलिंग पॉलिसी का नोटिफिकेशन रद्द, कैबिनेट में हुया फैशले

कल होगी कैबिनेट की मीटिंग

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति
Advertisement