होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

‘बीऔंड द ट्रैपिंग आफ आफिस, ए सिविल सरवैंटस जरनी इन्न पंजाब’ रिलीज

Featured Image

admin

Updated At 17 Jun 2023 at 06:24 PM

-- पंजाब सिविल और पुलिस आधिकारियों के बीच नज़दीकी तालमेल पर दिया ज़ोर

चंडीगढ़, 16 जून l
पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व मुख्य सूचना कमिश्नर ( सी. आई. सी.) राजन कश्यप की आत्मकथा ‘ बीऔंड द ट्रैपिंग आफ आफिस, ए सिविल सरवैंटस जरनी इन्न पंजाब’ आज महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सैक्टर- 26 में इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व चीफ़ जस्टिस श्री एस. एस. सोढी और मनीपुर के पूर्व राज्यपाल श्री गुरबचन जगत की तरफ से रिलीज की गई।

यह आत्मकथा सूबे के विकास की कहानी और आधी सदी से अधिक समय दौरान पंजाब के बेमिसाल विकास को रूप देने वाली महत्वपूर्ण घटनाएँ और नेताओं का वर्णन करती है। लेखक श्री राजन कश्यप 1965 में आई. ए. एस. भर्ती हुए और 38 सालों के लम्बे और बेमिसाल कैरियर उपरांत 2003 में मुख्य सचिव के तौर पर सेवामुक्त हुए।

कैसे आज के सिविल अधिकारी बन रहे अधिक पेशेवर

इस मौके पर संजीदा बातचीत दौरान, प्रोफ़ैसर बी. एन. गोस्वामी, जो 1950 के दशक में आई. ए. एस. भर्ती हुए और अकादमिक क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के लिए जल्द ही सेवामुक्त हो गए, ने उस दौर में काम की नैतिकता बारे दिलचस्प किस्से सांझे किये। ब्रिगेडियर सुखजीत सिंह ने कपूरथला के पुराने राज्य में शासन की एक दिलचस्प तस्वीर पेश करते हुए कहा कि ऐसी सम्पूर्णता और कहीं देखने को नहीं मिलती। उन्होंने सख़्त मेहनत करने पर बल दिया। लाल बहादुर शास्त्री अकैडमी आफ एडमिनिस्ट्रेशन, मंसूरी के पूर्व डायरैक्टर संजीव चोपड़ा ने बताया कि कैसे आज के सिविल अधिकारी और अधिक पेशेवर बन रहे हैं। उन्होंने भारत के पूर्व वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का हवाला देते कहा कि सिविल आधिकारियों को घटनाओं संबंधी ज़रूर लिखना चाहिए क्योंकि वह इतिहास में शामिल होती हैं।

यह भी पढ़े :- बुरे फंसे हरजोत बैंस, कर डाली विवादित टिप्पणी

कैसे चीजें अतीत के मुकाबले मौजूदा समय बदल गई

राजन कश्यप ने बताया कि कैसे चीजें अतीत के मुकाबले मौजूदा समय बदल गई हैं। सकारात्मक पहुँच के लिए पैरवी करते, उन्होंने सिविल आधिकारियों और पुलिस के मध्य नज़दीकी तालमेल की वकालत की, जिसका श्री एस. एस. सोढी और श्री गुरबचन जगत ने अनुमोदन किया।

पूर्व शिक्षा सचिव ( भारत सरकार) विभा पुरी दास ने कहा कि प्रशासनिक कार्याे के संचालन में मानवीय धारणाओं को सर्वोच्च होना चाहिए।

मगसीपा के डायरैक्टर जनरल, श्री अनिरुध् तिवारी ने कहा कि बेहतर मानवीय स्रोत प्रबंधन, हमदर्दी, न्याय और निष्पक्षता के जीवन मूल्यों के इलावा हुनर आधारित प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। इस मौके मंच का नेतृत्व पूर्व आई. ए. एस. अधिकारी श्री विवेक अतरे ने की।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Mission Rozgar : 858 नव-नियुक्त उम्मीदवारों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Featured Image

मुआवज़ा : बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवज़े के दस्तावेज़ वितरित

Featured Image

Benefits of Ash Gourd Juice : पेठे का जूस अनेक बीमारियों का रामबाण इलाज

Featured Image

शौर्य और सद्गुण की शताब्दी: : राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय, चैल ने 100 गौरवशाली वर्ष मनाए

Featured Image

Punjab Development Commission : PSPCL की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो सहनशीलता नीति निर्णायक कदम

Featured Image

Punjab Ex-Servicemen Corporation : पैसको ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

Featured Image

Election : चुनाव से पहले फिर एक्टिव हुए नवजोत सिंह सिधू

Featured Image

Nomination : आज राजिंदर गुप्ता दाखल करेंगे नॉमिनेशन, सीएम रहेंगे मौजूद

Featured Image

Babbar Khalsa International (BKI) : 2.5 किलोग्राम आरडीएक्स-आधारित आईईडी के साथ गिरफ्तार

Featured Image

Outsource Union : आउटसोर्स यूनियन से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए उच्च-स्तरीय कमेटी गठित

Advertisement