होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

10.31 करोड़ रुपए की लागत से यह परियोजना आठ महीनों में होगी पूरी : CM ने मोगा के जिला प्रशासकीय परिसर के विस्तार का शिलान्यास किया

Featured Image

admin

Updated At 19 Jan 2025 at 05:28 PM

दी स्टेट हेडलाइंस
मोगा, 19 जनवरी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यहां रविवार को जिला प्रशासकीय परिसर (डी.ए.सी.) के विस्तार का शिलान्यास किया। इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल के निर्माण वाली इस परियोजना पर 10.31 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जिले के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज डी.ए.सी. के ब्लॉक बी में दो मंजिलों के निर्माण का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि डी.ए.सी. की इमारत में चार ब्लॉक शामिल हैं, जिनमें ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक और डी ब्लॉक का निर्माण 2004 में किया गया था। भगवंत सिंह मान ने बताया कि विभिन्न कार्यालयों को दरपेश जगह की कमी को दूर करने के लिए और कुछ सरकारी कार्यालय जो अन्य स्थानों से चलाए जा रहे हैं, उन्हें स्थानांतरित करने के लिए दो मंजिलें बनाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना इस साल अगस्त तक लगभग आठ महीनों में पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों मंजिलों पर कुल 48 कमरे बनाए जाएंगे और दोनों मंजिलों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक का प्रबंध होगा। भगवंत सिंह मान ने बताया कि परिसर में 13 व्यक्तियों की क्षमता वाली नई लिफ्ट लगाई जाएगी और दोनों मंजिलों पर सुरक्षा के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरा सिस्टम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्याधुनिक इमारत फायर डिटेक्शन/आपातकालीन निकासी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी लैस होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के उचित उपयोग के लिए इमारत में 95 किलोवाट सोलर पावर जनरेशन सिस्टम लगाया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर सेवा के लिए ऐसे प्रयासों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले राज्य की बागडोर गलत हाथों में रही थी, जिससे राज्य को नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पद संभालने के बाद से ही ऐसे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी इमारतें लोगों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

मुआवज़ा : बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवज़े के दस्तावेज़ वितरित

Featured Image

Benefits of Ash Gourd Juice : पेठे का जूस अनेक बीमारियों का रामबाण इलाज

Featured Image

शौर्य और सद्गुण की शताब्दी: : राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय, चैल ने 100 गौरवशाली वर्ष मनाए

Featured Image

Punjab Development Commission : PSPCL की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो सहनशीलता नीति निर्णायक कदम

Featured Image

Punjab Ex-Servicemen Corporation : पैसको ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

Featured Image

Election : चुनाव से पहले फिर एक्टिव हुए नवजोत सिंह सिधू

Featured Image

Nomination : आज राजिंदर गुप्ता दाखल करेंगे नॉमिनेशन, सीएम रहेंगे मौजूद

Featured Image

Babbar Khalsa International (BKI) : 2.5 किलोग्राम आरडीएक्स-आधारित आईईडी के साथ गिरफ्तार

Featured Image

Outsource Union : आउटसोर्स यूनियन से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए उच्च-स्तरीय कमेटी गठित

Featured Image

Contract Employees Union : कर्मचारियों और पेंशनरों की 4 यूनियनों के साथ बैठकें आयोजित

Advertisement