Welfare of Widows and Destitute Women : जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये की वित्तीय दी सहायता

चंडीगढ़, 9 मार्च:
मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली Punjab Government जहां अन्य वर्गों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं Welfare of Widows and Destitute Women के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य की विधवा और बेसहारा महिलाओं को जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है।
अधिक जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना का लाभ राज्य की लगभग 6.47 लाख विधवा और बेसहारा महिलाएं ले रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार द्वारा जनवरी 2025 तक कुल 5555.94 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान विधवा और बेसहारा महिलाओं के लिए 1086 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था, जिसमें से जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों से अपील की कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि हर योग्य लाभार्थी को इन योजनाओं का लाभ अवश्य मिलना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग न केवल महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है, बल्कि दिव्यांगजन और आश्रित बच्चों को भी वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।
Tags
Advertisement

जरूर पढ़ें

Vigilance Bureau : VB ने वन रक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Punjab Flood Crisis : बाढ़ से हुए नुकसान की एक-एक पाई की भरपाई करेगी पंजाब सरकार

रहम करो : बाढ़ से जूझ रहे किसानों खिलाफ केन्द्र का फरमान, जमीनों को करो एक्वायर

Announcement : 3 सितंबर तक रहेंगे पंजाब के स्कूल बंद

ज्वैलर हमले के पीछे गैंगस्टर लखबीर लंडा का हाथ; मुख्य शूटर गिरफ्तार

Announcement : khedan watan punjab diyan 2025 को लेकर हुया बड़ा ऐलान

राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक : हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

BARINDER GOYAL : केंद्र की लापरवाही ने पिछले 37 वर्षों में पंजाब की सबसे भयानक बाढ़ को और गहरा किया

Damaged Link Roads : गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त लिंक सड़कों पर मांगी रिपोर्ट

Relief Package : देश का पेट भरने वाले पंजाब को राहत पैकेज दे केंद्र सरकार- गोयल
Advertisement