Freedom Fighters : सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़, 3 अप्रैल
मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली Punjab Government Freedom Fighters और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कैबिनेट Minister Mohinder Bhagat ने उनसे मिलने आए विभिन्न Freedom Fighters के पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात की।
इस अवसर पर Freedom Fighters के पारिवारिक सदस्यों ने मंत्री श्री भगत को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने उनकी समस्याओं को बहुत ध्यान से सुना और कई समस्याओं का तुरंत मौके पर ही समाधान कर दिया। श्री भगत ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की बाकी बची उचित समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं का बिना किसी देरी के समाधान करने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर बोलते हुए मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवार सम्मान और देखभाल के हकदार हैं। पंजाब सरकार उनके अधिकारों और लाभों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है।
मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को मान्यता देती है और उनका सम्मान करती है। उनके परिवारों की हर संभव सहायता करने के लिए समर्पित है।
Advertisement

जरूर पढ़ें

ज्वैलर हमले के पीछे गैंगस्टर लखबीर लंडा का हाथ; मुख्य शूटर गिरफ्तार

Announcement : khedan watan punjab diyan 2025 को लेकर हुया बड़ा ऐलान

राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक : हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

BARINDER GOYAL : केंद्र की लापरवाही ने पिछले 37 वर्षों में पंजाब की सबसे भयानक बाढ़ को और गहरा किया

Damaged Link Roads : गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त लिंक सड़कों पर मांगी रिपोर्ट

Relief Package : देश का पेट भरने वाले पंजाब को राहत पैकेज दे केंद्र सरकार- गोयल

Skill Development : मान सरकार कौशल विकास ईको-सिस्टम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध: अरोड़ा

बाढ़ प्रभावित इलाके से गायब : कांग्रेसी सांसदों को ढूंढ रहे हैं

राज्य के सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी

Baba Baljinder Singh Ji : अंतिम दर्शन हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पहुंचे राड़ा साहिब
Advertisement