होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

सरकारी कर्मचारियों के लिए परेशानी, कैसे मिलेगी जल्दी बस

Featured Image

admin

Updated At 24 Apr 2023 at 03:04 AM

-- 2 मई से सुबह 7:30 बजे लगेंगे दफ्तर, 70 फीसदी कर्मचारी करते है सफ़र

-- सरकारी कर्मचारियों को पहले ही कर दिया गया है समय तब्दीली के लिए सूचित

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
अगले महीने की 2 मई से सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है कि 2 मई से दफ्तर का समय सुबह 7:30 होने के चलते वह इतनी जल्दी बस सफर कैसे कर पाएंगे क्योंकि पंजाब के 70 फीसदी से ज्यादा सरकारी कर्मचारी दूसरे शहरों से अपनी ड्यूटी वाले शहर पर बस या गाड़ी का सफर करके पहुंचते हैं। इतनी जल्दी बस से सफर कैसे करेंगे यह सरकारी कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।

बस की टाइमिंग पहले जैसे होने के चलते कई कर्मचारियों ने तो अभी से 2 माह के लिए अपने ड्यूटी वाले शहर में ही रहने के लिए घर ढूंढना शुरू कर दिया है क्योंकि उन्हें पता है कि वह जल्दी सुबह उठकर बस का सफर करते हुए किसी भी हालत में 7:30 बजे दफ्तर नहीं पहुंच पाएंगे ऐसे में अपने घर से दूर ड्यूटी वाले शहर में ही रहना मुनासिब होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने govt office timings में किया था बदलाव

जानकारी अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से बीते हफ्ते ऐलान किया गया था कि 2 मई से सरकारी दफ्तरों का समय बदल कर सुबह 7:30 हो जाएगा और 2:00 बजे दफ्तर बंद हो जाएंगे। जल्दी दफ्तर बन्द होने से सरकारी कर्मचारी ड्यूटी खत्म कर अपने घर तक तो पहुंच सकते हैं परंतु सुबह ड्यूटी का समय काफी जल्दी होने के चलते वह अपने घर से सफर करते हुए दफ्तर में नहीं पहुंच पाएंगे क्योंकि 70 फ़ीसदी से ज्यादा सरकारी कर्मचारी दूरदराज के शहरों से आते हैं।

कुछ कर्मचारी 30 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं तो कुछ 100-100 किलोमीटर दूर का सफर भी तय कर कर अपने ड्यूटी वाले स्थान पर पहुंचते हैं परंतु अब 2 मई से सुबह घर से चलते हुए बस का सफर करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन नजर आ रहा है। अगर कोई कर्मचारी 50 किलोमीटर की दूरी भी तय करता है तो उसे कम से कम डेढ़ घंटा सफर करना होगा जिसके लिए उसे सुबह 5:30 बजे बस पकड़नी होगी।

पंजाब के ऐसे कई स्टेशन है जहां पर इतनी जल्दी बस चलनी शुरू ही नहीं होती है। ऐसे में इन कर्मचारियों के पास एक ही रास्ता है कि वह अपने घर से दूर ड्यूटी वाले शहर में ही रहते हुए अगले 2 महीने तक ड्यूटी देते रहें। नए आदेश 10 जुलाई तक लागू रहेंगे तो कर्मचारियों को कम से कम 10 जुलाई तक इसी नए समय के अनुसार ही दफ्तर जाना होगा, इसी कारण कर्मचारियों की तरफ से सरकारी नौकरी वाले शहर में घर की तलाश करनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- माहौल खराब करने की कोशिश ना करें शरारती लोग, पंजाब पुलिस की चितावनी

पहले दिन से होगी सख्ती और अधिकारी करेंगे चेकिंग

पंजाब के सभी सरकारी कर्मचारियों को पहले दिन से ही समय से पहले अपने दफ्तर में पहुंचना होगा अगर कोई कर्मचारी लेट आता नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी क्योंकि समय पर दफ्तर पहुचने के साथ-साथ विभाग के उच्च अधिकारियों की ड्यूटी चेकिंग करने में भी लगी हुई है। अधिकारियों को मुख्यमंत्री के पास रिपोर्ट करना होगा कि उनके विभाग के अधिकारी समय पर पहुंच रहे हैं या नहीं। जो कर्मचारी या अधिकारी लेट पहुंचेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी होगी।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Mission Rozgar : 858 नव-नियुक्त उम्मीदवारों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Featured Image

मुआवज़ा : बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवज़े के दस्तावेज़ वितरित

Featured Image

Benefits of Ash Gourd Juice : पेठे का जूस अनेक बीमारियों का रामबाण इलाज

Featured Image

शौर्य और सद्गुण की शताब्दी: : राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय, चैल ने 100 गौरवशाली वर्ष मनाए

Featured Image

Punjab Development Commission : PSPCL की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो सहनशीलता नीति निर्णायक कदम

Featured Image

Punjab Ex-Servicemen Corporation : पैसको ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

Featured Image

Election : चुनाव से पहले फिर एक्टिव हुए नवजोत सिंह सिधू

Featured Image

Nomination : आज राजिंदर गुप्ता दाखल करेंगे नॉमिनेशन, सीएम रहेंगे मौजूद

Featured Image

Babbar Khalsa International (BKI) : 2.5 किलोग्राम आरडीएक्स-आधारित आईईडी के साथ गिरफ्तार

Featured Image

Outsource Union : आउटसोर्स यूनियन से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए उच्च-स्तरीय कमेटी गठित

Advertisement