होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

सरसों का साग खाने से कई तरह की बिमारियों से पाया जा सकता है छुटकारा

Featured Image

admin

Updated At 24 Jan 2024 at 11:36 PM

Benefits of Sarson ka Saag: इसके सेवन करने से कई तरह की बीमारिया होती है दूर

सर्दियों का मौसम आते ही सरसों का साग (Benefits of Sarson ka Saag) हर घर में सेवन किया जाता है वैसे तो ये पारंपरिक पंजाबी खाना है। इसके खाने का स्वाद तो इसको अलग बनाता ही है और इसके सेवन करने से कई तरह की बिमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। सरसों के साग में कैलोरी की मात्रा कम होती है और इसमें फाइबर, Vitamin K, कैल्शियम, Vitamin B6, Vitamin C, पोटासियम, प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस लेख में हम आप को सरसों के साग के खाने से क्या क्या फायदे और नुकसान हो सकते है आप ने बस इस लेख को पूरा पढना है।  Benefits of Sarson ka Saag

Sarson ke Saag ke Fayde

सरसों के साग खाने के बहुत फायदे हो सकते है क्यूंकि इसमें भरपूर आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते है जिस से हमारे शरीर के कई अंगो को फायदा पहुचाने में मदद करता है:

यह खबर भी पढ़े :

आँखों के लिए वरदान:

सरसों के साग में Vitamin A भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। अगर आप सरसों के साग का सेवन रोजाना करते है तो आँखों की रोशनी में बढ़ाने में मदद करता है और आँखों की कई तरह की प्रॉब्लम होने से रोकता भी है। Benefits of Sarson ka Saag

मोटापा कम करना:

सरसों का साग में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है इसके सेवन करने से हमारे शरीर में चर्बी इकठी नहीं होने देता है। अक्सर शरीर को मेन्टेन रखने वाले बहुत ही सोच समझ कर अपने खाना खाते है। अगर आप अपने शरीर को मोटापे जैसी बीमारी को दूर रखना चाहते है तो आप सरसों का साग का सेवन कर सकते है।

अधिक फाइबर:

अगर आप के खाने में फाइबर मजूद है तो आप के पाचन क्रिया को मजबूती प्रदान हो सकती है। सरसों के साग में फाइबर भरपूर मात्र में पाया जाता है जिस से नियमित मल त्याग को बढ़ावा देने, कब्ज को रोकने और स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम का समर्थन करने में मदद करता है।

दिल के लिए फायदेमंद:

सरसों के साग में पोटेशियम और फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिस से हमारे दिल को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल रोग के खतरा कम होता है। इसके सेवन करने से LDL ख़राब कोलेस्ट्रोल को कम करता है और HDL अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ावा देता है जिस से दिल की नसों में चर्बी जमा नही होने देता है।

ब्लड शुगर:

सरसों के साग में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसे से ब्लड शुगर को को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप को शुगर जैसी बीमारी है तो आप सरसों के साग का सेवन कर सकते है ये आप के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सरसों के साग में मौजूद फाइबर ग्लूकोज से ब्लड शुगर को सही करने में भी मदद करता है।

हड्डियो के लिए फायदेमंद:

सरसों के साग में कैल्शियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है, कैल्शियम की मात्रा अधिक होने से ये हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है। अगर सरसों के साग का सेवन रोजाना करते है तो ये हमारी हड्डियो के साथ साथ हमारे जोड़ो के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैंसर की रोकथाम:

कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि सरसों के साग में पाए जाने वाले यौगिक, जैसे ग्लूकोसाइनोलेट्स और सल्फोराफेन, में कैंसर विरोधी गुण होते है। सरसों के साग के सेवन से फेफड़े और पेट के कैंसर सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है।

सरसों का साग के साइड इफेक्ट्स

एलर्जी

सरसों के साग का सेवन आम तौर पर सुरक्षित होता है लेकिन कुछ लोगो को इससे एलर्जी हो सकती है। सरसों की एलर्जी से त्वचा में लालिमा और खुजली जैसी दिकत का सामना करना पढ़ सकता है। यदि आपको सरसों के साग से एलर्जी  होती है तो आप तुरंत इसका सेवन बंद करके डॉक्टर से संपर्क करें।

गुर्दे की पथरी

सरसों के साग में ऑक्सालेट्स की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है जिसके कारण कुछ लोगो के लिए गुर्दे की पथरी का कारण बन सकती है। अगर आप को कभी भी गुर्दे की पथरी हुई है तो आप इसका सेवन बहुत ही कम मात्रा में करें।

गैस और सूजन

सरसों के साग में फाइबर की मात्रा बहुत ही अधिक मात्रा होती है कई लोगो अधिक मात्रा में फाइबर को पचाने में दिकत होती है जिस के कारन उनके पेट में दर्द, गैस और सुजन जैसी दिकत हो सकती है। अगर आप को इस तरह की कोई परेशानी है तो इसका सेवन बहुत ही कम मात्रा में करें और डॉक्टर से संपर्क करें।

दवा का अधिक छिडकाउ:

अक्सर देखा जाता है कि सब्जी को कीड़े न लगे इसीलिए इस तरह की सब्जिओं पर कीटनाशक दवाइयों का छिडकाउ बहुत मात्रा में होता है। अगर हो सके तो सरसों का साग आर्गेनिक ले नहीं तो इसको अच्छे से धो कर ही सेवन में लेकर आयें।

इस लेख में हमने आपको सरसों के साग के फायदे और नुकसान बताने की कोशिश की गई है। अगर आप ने सरसों के साग को सेवन करना है तो पहले आप अपने डॉक्टर से जरुर संपर्क करें। दी स्टेट हेडलाइंस इस की कोई पुष्टि नहीं करता है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Guru Nanak Dev Jayanti : हरभजन सिंह ई.टी.ओ. तिरुवनंतपुरम के गुरुद्वारे में हुए नतमस्तक

Featured Image

Punjab University Senate : शब्दों का हेरफेर करके पंजाबियों को बेवकूफ न बनाएं केंद्र सरकार- CM Mann

Featured Image

करवाई : राजा वड़िंग को क्यो नही किया गया अभी तक तड़ीपार, डीसी दें जबाब

Featured Image

Mission Rozgar : 858 नव-नियुक्त उम्मीदवारों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Featured Image

मुआवज़ा : बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवज़े के दस्तावेज़ वितरित

Featured Image

Benefits of Ash Gourd Juice : पेठे का जूस अनेक बीमारियों का रामबाण इलाज

Featured Image

शौर्य और सद्गुण की शताब्दी: : राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय, चैल ने 100 गौरवशाली वर्ष मनाए

Featured Image

Punjab Development Commission : PSPCL की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो सहनशीलता नीति निर्णायक कदम

Featured Image

Punjab Ex-Servicemen Corporation : पैसको ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

Featured Image

Election : चुनाव से पहले फिर एक्टिव हुए नवजोत सिंह सिधू

Advertisement