होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

Punjab Vigilance Bureau : पुलिस अधिकारियों के नाम पर 3 लाख रुपए रिश्वत लेते व्यक्ति गिरफ्तार

Featured Image

The State Headlines

Updated At 04 Mar 2025 at 05:41 PM

चंडीगढ़, 4 मार्च:

Punjab Vigilance Bureau ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी चल रही मुहिम के तहत Haryana के गांव असमानपुर, पिहोवा निवासी एक निजी व्यक्ति, धर्मपाल को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को इसी गांव के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि पातड़ां के एक निवासी द्वारा उसके खिलाफ दर्ज की गई झूठी शिकायत के कारण उसे परेशान किया जा रहा था और बार-बार पातड़ां पुलिस थाने में बुलाया जा रहा था। उक्त आरोपी धर्मपाल, शिकायतकर्ता और कुछ पुलिस अधिकारियों के बीच पैसों के लेन-देन के लिए बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था। शिकायतकर्ता ने खुलासा किया कि आरोपी धर्मपाल के जरिए पुलिस अधिकारियों को 2 लाख रुपए रिश्वत देने के लिए उसे मजबूर किया गया। इसी तरह, 4 लाख रुपए की और मांग की गई, लेकिन बाद में सौदा 3 लाख रुपए में तय हुआ।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी धर्मपाल को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की गहराई से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Controversy : "एट होम" से पंजाब के पत्रकार गायब, अब नही आता बुलावा

Featured Image

विवाद : चुनाव कमीशन के पास पहुंची भाजपा, आप की शिकायत

Featured Image

लैंड पूलिंग पॉलिसी का नोटिफिकेशन रद्द, कैबिनेट में हुया फैशले

Featured Image

कल होगी कैबिनेट की मीटिंग

Featured Image

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Featured Image

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

Featured Image

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Featured Image

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Featured Image

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

Featured Image

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति

Advertisement