होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

पंजाब के खिलाड़ियों ने एशियन गेमज़ के 72 वर्षों के सभी रिकार्ड तोड़े

Featured Image

admin

Updated At 23 Jan 2024 at 09:46 PM

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़, 8 अक्तूबरः
हांगज़ू में आज सम्पन्न हुई Asian Games 2023 में भारत ने खिलाड़ियों ने जहाँ अपना अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुये 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदकों के साथ कुल 107 पदक जीत कर पदक सूची में चौथा स्थान हासिल किया वहीं पंजाब के 33 खिलाड़ियों ने भी एशियन गेमज़ के 72 वर्षों के सभी रिकार्ड तोड़ते हुये 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ कुल 19 पदक जीते। Asian Games 2023

एश्यिई खेलों के 72 वर्षों के इतिहास में पंजाब के खिलाड़ियों ने इससे पहले सबसे अधिक स्वर्ण पदक 1951 में नईं दिल्ली और 1962 में जकार्ता एशियन गेमज़ में 7-7 स्वर्ण पदक जीते थे और इस बार यह रिकार्ड तोड़ते हुये पंजाब के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण पदक जीत लिए। इसके इलावा पंजाबी खिलाड़ियों ने कुल सबसे अधिक 15 पदक 1951 में नयी दिल्ली में जीते थे। इस बार यह भी रिकार्ड तोड़ते हुये कुल 19 पदक जीते हैं। Asian Games

यह खबर भी पढ़े :

Asian Games: खेल मंत्री मीत हेयर ने भारतीय खेल दल और पंजाबी खिलाड़ियों को दी मुबारकबाद

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इन गेमज़ में भारतीय खेल दल और पंजाबी खिलाड़ियों को मुबारकबाद देते हुये कहा कि खेल के बड़े मंच पर हमारे खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत के बलबूते देश का नाम रौशन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर इस बार एशियन गेमज़ में हिस्सा लेने गए 48 पंजाबी खिलाड़ियों को तैयारी के लिए प्रति खिलाड़ी 8 लाख रुपए के हिसाब के साथ कुल 4.64 करोड़ रुपए दिए गए।

मीत हेयर ने एशियन गेमज़ में पदक जीतने वाले पंजाबी खिलाड़ियों के विवरण जारी करते हुये बताया कि सिफत कौर सम्रा ने निशानेबाजी में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने वालों में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), कनिका आहूजा और अमनजोत कौर ने महिला क्रिकेट, तेजिन्दर पाल सिंह तूर ने शाटपुट्ट, अर्जुन सिंह चीमा और जोरावार सिंह संधू ने निशानेबाजी, प्रनीत कौर ने तीरंदाज़ी, हरमनप्रीत सिंह ( कप्तान), हार्दिक सिंह ( वाइस कप्तान), मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, जरमनप्रीत सिंह बल्ल, कृष्ण बहादुर पाठक और सुखजीत सिंह ने पुरुष हॉकी और अरशदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह ने पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीते। Asian Games 2023

रजत पदक जीतने वालों में हरमिलन बैंस ने 800 मीटर और 1500 मीटर में दो रजत और जसविन्दर सिंह ने रोइंग में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। ध्रुव कपिला ने बैडमिंटन टीम और राजेश्वरी कुमारी में ट्रैप निशानेबाजी में रजत पदक जीता। Asian Games 2023

कांस्य पदक जीतने वालों में विजयवीर सिद्धू ने निशानेबाजी, सतनाम सिंह, सुखमीत सिंह और चरनजीत सिंह ने रोइंग, मंजू रानी ने पैदल दौड़ और सिमरनजीत कौर ने तीरंदाज़ी में कांस्य पदक जीता। Asian Games 2023

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Guru Nanak Dev Jayanti : हरभजन सिंह ई.टी.ओ. तिरुवनंतपुरम के गुरुद्वारे में हुए नतमस्तक

Featured Image

Punjab University Senate : शब्दों का हेरफेर करके पंजाबियों को बेवकूफ न बनाएं केंद्र सरकार- CM Mann

Featured Image

करवाई : राजा वड़िंग को क्यो नही किया गया अभी तक तड़ीपार, डीसी दें जबाब

Featured Image

Mission Rozgar : 858 नव-नियुक्त उम्मीदवारों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Featured Image

मुआवज़ा : बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवज़े के दस्तावेज़ वितरित

Featured Image

Benefits of Ash Gourd Juice : पेठे का जूस अनेक बीमारियों का रामबाण इलाज

Featured Image

शौर्य और सद्गुण की शताब्दी: : राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय, चैल ने 100 गौरवशाली वर्ष मनाए

Featured Image

Punjab Development Commission : PSPCL की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो सहनशीलता नीति निर्णायक कदम

Featured Image

Punjab Ex-Servicemen Corporation : पैसको ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

Featured Image

Election : चुनाव से पहले फिर एक्टिव हुए नवजोत सिंह सिधू

Advertisement