Vigilance Bureau : VB ने वन रक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 1 सितंबर, 2025:
Punjab Vigilance Bureau (VB) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के तहत सोमवार को पटियाला के वन रेंज कार्यालय के अतिरिक्त ब्लॉक प्रभारी, वन रक्षक अमनदीप सिंह को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आज यहाँ इसकी जानकारी देते हुए, राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से देवीगढ़ रोड, पटियाला में एक नर्सिंग होम के लिए खरीदी गई ज़मीन से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के एवज में रिश्वत की माँग की गई थी।
शिकायतकर्ता ने VB को बताया कि पटियाला के वन रेंज अधिकारी स्वर्ण सिंह और उक्त अमनदीप सिंह ने मिलकर रिश्वत की माँग की थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अमनदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपी से रिश्वत की रकम मौके पर ही बरामद कर ली गई। इस संबंध में, विजीलैंस ब्यूरो के पटियाला रेंज थाने में उक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय दंड संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य सह-आरोपी स्वर्ण सिंह, वन रेंज अधिकारी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जाँच जारी है।
Advertisement

जरूर पढ़ें

Vigilance Bureau : VB ने वन रक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Punjab Flood Crisis : बाढ़ से हुए नुकसान की एक-एक पाई की भरपाई करेगी पंजाब सरकार

रहम करो : बाढ़ से जूझ रहे किसानों खिलाफ केन्द्र का फरमान, जमीनों को करो एक्वायर

Announcement : 3 सितंबर तक रहेंगे पंजाब के स्कूल बंद

ज्वैलर हमले के पीछे गैंगस्टर लखबीर लंडा का हाथ; मुख्य शूटर गिरफ्तार

Announcement : khedan watan punjab diyan 2025 को लेकर हुया बड़ा ऐलान

राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक : हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

BARINDER GOYAL : केंद्र की लापरवाही ने पिछले 37 वर्षों में पंजाब की सबसे भयानक बाढ़ को और गहरा किया

Damaged Link Roads : गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त लिंक सड़कों पर मांगी रिपोर्ट

Relief Package : देश का पेट भरने वाले पंजाब को राहत पैकेज दे केंद्र सरकार- गोयल
Advertisement