पंजाब

महिलाओं को 1000 रुपये योजना से विपक्ष परेशान, 2027 में फिर बनेगी ‘आप’ सरकार: भगवंत मान

81 Views
Opposition upset with Chief Minister Manwa Dhiyaan Satkar Yojana, Says Bhagwant Mann
Opposition upset with Chief Minister Manwa Dhiyaan Satkar Yojana, Says Bhagwant Mann

Chief Minister Manwa Dhiyaan Satkar Yojana : राज्य की महिलाओं को हर महीने दिए जाएंगे 1,000 रुपये

चंडीगढ़, 9 मार्च (The State Headlines Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने कहा कि Chief Minister Manwa Dhiyaan Satkar Yojana के तहत महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये देने की घोषणा पर विपक्षी दलों की निराशा साफ दर्शाती है कि उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की वापसी का डर सता रहा है।

विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि Aam Aadmi Party ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो को पवित्र दस्तावेज मानते हुए चार सालों में जनता से किए लगभग सभी वादे पूरे किए हैं, जबकि Indian National Congress, Shiromani Akali Dal और Bharatiya Janata Party जैसी पार्टियां अपने वादों को पूरा करने में विफल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘Chief Minister Manwa Dhiyaan Satkar Yojana’ के तहत राज्य की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल से शुरू होगा।

Chief Minister Manwa Dhiyaan Satkar Yojana : महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से पंजाब की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में इस योजना की घोषणा के बाद महिलाओं में खुशी की लहर है और गरीब परिवारों के लिए 1000 से 1500 रुपये की राशि भी बड़ी राहत साबित होगी।

स्वास्थ्य और शिक्षा में बड़े सुधार

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जा चुके हैं और इनमें आने वाले मरीजों की संख्या 5 करोड़ से अधिक हो चुकी है। वहीं ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिक्षा क्षेत्र में सुधार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं और शिक्षकों को फिनलैंड, सिंगापुर और आईआईएम अहमदाबाद में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

पारदर्शी भर्ती और निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 63,943 युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को खत्म किया गया है।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मोहाली में 13 से 15 मार्च तक पंजाब प्रोग्रेसिव इन्वेस्टमेंट सम्मेलन आयोजित किया जाएगा और कई विदेशी कंपनियां राज्य में निवेश के लिए आगे आ रही हैं।

बुनियादी ढांचे और किसानों पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है और राज्य में नई नहरों तथा सड़कों के निर्माण पर बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। साथ ही 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 44,920 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण पर 16,209 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और 19 टोल प्लाजा बंद किए गए हैं, जिससे लोगों की जेब से रोजाना करीब 64 लाख रुपये की बचत हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ लोगों की सेवा करती रहेगी और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास जारी रहेगा।

यह भी पढ़े :- Punjab Budget 2026 Agriculture : खोला गया खजाने का पिटारा

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts