पंजाब

Petrol Diesel Price Hike : किसानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा फैसला

18 Views
Petrol-Diesel Price Hike A Decision Akin to Stabbing Farmers in the Back
Petrol-Diesel Price Hike A Decision Akin to Stabbing Farmers in the Back

विधायक कुलदीप धालीवाल का केंद्र पर शब्दी हमला

चंडीगढ़, 15 मई (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक Kuldeep Singh Dhaliwal ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा Petrol Diesel Price Hike को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने इस फैसले को देश विरोधी, पंजाब विरोधी और किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इससे आम जनता और किसानों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा।

शुक्रवार को आप नेता प्रभवीर बराड़ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि धान की बुआई का सीजन शुरू होने वाला है और पंजाब के किसान अगली फसल की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे समय में डीजल की कीमत में 3.11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी (Petrol Diesel Price Hike) किसानों के लिए बड़ा झटका है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में किसानों के लिए नहरों के पानी की व्यवस्था कर रही है और 1 जून से धान की बुआई तेज होने वाली है। लेकिन डीजल महंगा होने से खेती की लागत बढ़ेगी और इसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ेगा।

Petrol Diesel Price Hike का असर केवल खेती तक सीमित नहीं

धालीवाल ने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़े थे और उस हार का असर अब भी दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पंजाब और उसके किसानों के खिलाफ फैसले ले रही है। पहले पंजाब का रूरल डेवलपमेंट फंड (RDF) रोका गया और अब ईंधन की कीमतें बढ़ाकर किसानों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है।

विदेश नीति और तेल आयात के मुद्दे पर बोलते हुए धालीवाल ने कहा कि भारत पहले रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदता था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबावों के कारण नीतियां बदलने का असर अब देश की जनता भुगत रही है। उन्होंने दावा किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और इसका असर हर वर्ग पर पड़ रहा है।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष Sunil Jakhar पर निशाना साधते हुए धालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में मामूली वृद्धि की, जबकि दूसरी ओर डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों पर बड़ा आर्थिक बोझ डाल दिया।

उन्होंने कहा कि Petrol Diesel Price Hike का असर केवल खेती तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि माल ढुलाई और परिवहन खर्च बढ़ने से खाने-पीने की वस्तुओं समेत रोजमर्रा के सामान महंगे हो सकते हैं। इससे महंगाई और बढ़ेगी तथा आम नागरिक प्रभावित होंगे।

कुलदीप धालीवाल ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह फैसला आम लोगों और किसानों के हितों के खिलाफ है तथा इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े :- Agniveers को सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts