पंजाब

Polling Station Details : लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का विवरण जारी

41 Views
Polling Station Details of voters of Lok Sabha constituencies released
Polling Station Details of voters of Lok Sabha constituencies released

Polling Station Details : 2 करोड़ 12 लाख 71 हजार 246 मतदाता है। इनमें 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार 959 पुरुष मतदाता

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 15 मार्च।
Polling Station Details :मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने 13 लोकसभा सीटों के कुल पोलिंग स्टेशनों और कुल मतदाताओं की जानकारी जारी की है। उन्होंने कहा कि 1 मार्च 2024 तक पंजाब में कुल 2 करोड़ 12 लाख 71 हजार 246 मतदाता है। इनमें 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार 959 पुरुष मतदाता है जबकि 1 करोड़ 77 हजार 543 महिला मतदाता है। यहां कुल 744 ट्रांसजेंडर वोटर है 13 सीटों के लिए कुल 24433 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है।

विस्तृत जानकारी के अनुसार गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए कुल पोलिंग स्टेशन 1895 है और कुल वोटरों की गिनती 15 लाख 95 हजार 300 है। इनमें 8 लाख 44 हजार 299 पुरुष मतदाता है जबकि 7 लाख 50 हजार 965 महिला मतदाता है 36 ट्रांसजेंडर वोटर है। इसी तरह अमृतसर सीट के लिए कुल पोलिंग स्टेशन 1676 है और मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 93 हजार 846 है। इनमें 8 लाख 36 हजार 966 पुरुष वोटर है जबकि 7 लाख 56 हजार 820 महिला मतदाता है और 60 ट्रांसजेंडर वोटर है।

Khadoor Sahib, there are 1974 polling stations and a total of 16,55,468 voters

खडूर साहिब में पोलिंग स्टेशनों की कुल गिनती 1974 है और मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 55 हजार 468 है। इनमें 8 लाख 70 हजार 337 पुरुष मतदाता है, जबकि 7 लाख 85 हजार 67 महिला मतदाता है 64 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। जालंधर (आरक्षित) सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 1951 है और मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 41 हजार 872 है। इनमें 8 लाख 54 हजार 48 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 87 हजार 781 महिला मतदाता है 43 मतदाता ट्रांसजेंडर है। होशियारपुर (आरक्षित) सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 1963 है और मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 93 हजार 18 है। इनमें 8 लाख 26 हजार 679 पुरुष मतदाता है जबकि 7 लाख 66 हजार 296 महिला मतदाता है 43 ट्रांसजेंडर वोटर है।

Anandpur Sahib, there are 2066 polling stations and a total of 17,11,255 voters

इसी तरह आनंदपुर साहिब सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 2066 है और कुल वोटरों की गिनती 17 लाख 11 हजार 255 है। इनमें 8 लाख 93 हजार 567 पुरुष मतदाता है जबकि 8 लाख 17 हजार 627 महिला मतदाता है. 61 ट्रांसजेंडर वोटर है। लुधियाना सीट पर कुल पोलिंग स्टेशनों की गिनती 1842 है और कुल वोटरो की गिनती 17 लाख 28 हजार 619 है। इनमें 9 लाख 22 हजार 5 पुरुष मतदाता है जबकि 8 लाख 6 हजार 484 महिला मतदाता है 130 मतदाता ट्रांसजेंडर है। फतेहगढ़ साहिब (आरक्षित) सीट के लिए मतदान केंद्रों की कुल संख्या 1820 है और मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 39 हजार 155 है। इनमें 8 लाख 16 हजार 775 पुरुष मतदाता है जबकि 7 लाख 22 हजार 353 महिला मतदाता है 27 ट्रांसजेंडर वोटर है।

Faridkot, total of 1688 polling stations and number of voters is 1,578,937

फरीदकोट (आरक्षित) सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल गिनती 1688 है और मतदाताओं की कुल गिनती 15 लाख 78 हजार 937 है. इनमें 8 लाख 34 हजार 493 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 44 हजार 363 महिला मतदाता है 81 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। फिरोजपुर सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 1902 है और मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 57 हजार 131 है। इनमें 8 लाख 73 हजार 684 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 83 हजार 402 महिला मतदाता है 45 मतदाता ट्रांसजेंडर है।

Polling Station Details : Bathinda, total of 1814 polling stations and voters is 16,38,881

बठिंडा सीट के लिए कुल 1814 पोलिंग स्टेशनों है और मतदाताओं की संख्या 16 लाख 38 हजार 881 है। इनमें 8 लाख 63 हजार 989 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 74 हजार 860 महिला मतदाता है 32 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। संगरूर सीट पर पोलिंग स्टेशनों की गिनती 1765 है और कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 50 हजार 17 है. इनमें 8 लाख 20 हजार 879 पुरुष मतदाता है जबकि 7 लाख 29 हजार 92 महिला मतदाता है 46 वोटर ट्रांसजेंडर है। पटियाला सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल गिनती 2077 है और मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 87 हजार 747 है। इनमें 9 लाख 35 हजार 238 पुरुष मतदाता है जबकि 8 लाख 52 हजार 433 महिला मतदाता है 76 मतदाता ट्रांसजेंडर है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts